Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख
- शहादत के बाद ‘शक्ति’ बनी मां; नक्सल प्रभावित बीजापुर में नीला यालम ने संघर्ष से लिखी बेटियों की सफलता की इबारत
- मुख्यमंत्री साय ने गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मक्के की आड़ में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने मारा छापा; आरोपी गिरफ्तार
- युवा शक्ति और चाणक्य नीति: क्या आपकी सोच आपको विजेता बनाने के लिए तैयार है?
- ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
- ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- एमपी के सीधी की ‘बुंदेली हर्बल टी’ का जलवा: स्वाद में बेजोड़ और सेहत का ‘पावरहाउस’, अब दिल्ली तक चर्चा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 13 नवंबर गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके। राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल मुख्यमंत्री श्री साय की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर श हरिस एस ने कहा कि आगामी दिनों से धान की खरीदी की जानी है, अतः धान खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारी समय पर केंद्र की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाएं, साथ ही धान के अवैध परिवहन पर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए नजदीकी पुलिस थाने में गाड़ी को जप्त करवाएं । उन्होंने धान खरीदी कार्य हेतु पीडीएस बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए 14 नवंबर को ट्रायल रन भी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर हरिस मंगलवार की शाम को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक…
आचार, पापड़, नमकीन, फिनायल, साबुन व धूपबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज बेमेतरा में आदिवासी विकास शाखा के अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत आने वाले 28 ग्रामों की स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए आजीविका एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना तथा उन्हें आधुनिक उत्पादन तकनीकों से परिचित कराना है। प्रशिक्षण के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर्स द्वारा महिलाओं को आचार,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के अध्यक्षता में आगामी नेशनल लोक अदालत 13 दिसम्बर, 2025 के सफल आयोजन हेतु अधिक से अधिक संख्या में राजस्व प्रकरण के निराकरण के संबंध में कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू बेमेतरा, मोहित सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अनिता कोशिमा रावटे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा, की उपस्थिति में बैठक लिया गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा पुलिस विभाग को न्यायालय से पक्षकारों को प्री-सीटिंग हेतु जारी किये जा रहे नोटिस की तामिली पर विशेष ध्यान दिये जाने एवं राजस्व न्यायालयों मे लंबित राजीनामा योग्य…
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में विकास की नई राहें खुलीं खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के सुदूर ग्रामीण इलाकों तक अब पक्की सड़कों का जाल बिछ चुका है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पीएमजीएसवाय के अंतर्गत बेमेतरा जिले में सड़क निर्माण कार्यों ने ग्रामीण जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल दी है। गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के इस अभियान ने न केवल आवागमन सुगम बनाया है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार जैसे क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय परिवर्तन लाया है। वर्ष 2011-12 में अविभाजित दुर्ग जिले के अंतर्गत बेमेतरा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के ग्राम मुड़पार (दखनी) में गांव के दो धर्मांतरित परिवार ने अपने मूल सनातन धर्म में लौटने का निर्णय लिया है। इस दौरान बाइबल को प्रतीकात्मक रूप से नदी में विसर्जित (ठंडा) किया गया और घर वापसी करने वालों काे शीतला मंदिर में पूजा विधान के साथ ससम्मान घर वापसी करवाया गया। सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि धर्मांतरण के विरोध में जारी सामाजिक जागरूकता और विराेध के चलते अब धर्मांतरित परिवार अपनी आस्था की ओर लौट रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों धर्मांतरित व्यक्तियों ने ग्राम पंचायत में आवेदन देकर समाज में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम नेन्द्रा में नक्सलियाें के कमजाेर पड़ने के साथ ही 20 साल बाद प्रथमिक शिक्षा से वंचित बच्चाें के लिए ग्रामीणाें की मांग पर सरकार ने एक स्कूल खोलकर शिक्षादूत कल्लू ताती काे यहां पढ़ाने के लिए नियुक्त किया गया, लेकिन बच्चाें की प्रथमिक शिक्षा से नक्सलियाें काे काेई लेना देना नही है, नक्सली चाहते हैं कि यहां के बच्चे निरक्षर ही रहे। जिसके बाद 29 अगस्त को शिक्षादूत कल्लू ताती की नक्सलियों ने हत्या कर दी, शिक्षादूत की हत्या के बाद यहां शिक्षा विभाग ने भी दो महीने से काेई दूसरा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बस्तर ओलंपिक 2025 की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आज बुधवार काे मिनी स्टेडियम बीजापुर में गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा सहित जिला पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष व बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, स्कूली छात्र-छात्राएं और नागरिक उपस्थित रहे। वहीं जिला कलेक्टर संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत की सीईओ नम्रता चौबे ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों और आयोजन में जुटे अधिकारी-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में एसडीएम जागेश्वर कौशल, जनपद पंचायत सीईओ पी.आर. साहू, प्रतियोगिता समन्वयक नागेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी ने कहा कि सिर्फ बस्तर में ही 2 से 9 नवंबर के बीच 12 सांप्रदायिक हमले हुए हैं। लेकिन एक भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब हम आवाज उठाते हैं तो भाजपा हमें राष्ट्रद्रोही कहती है। उन्होंने कहा कि कांकेर में ईसाई समुदाय के शव को दफनाने से रोका गया। लोहंडीगुड़ा में 12 परिवारों को जान बचाकर जंगल भागना पड़ा। तोंगपाल में घर और प्रार्थना सभाएं जलाई गईं, धर्म गुरुओं की पिटाई की गई। सबसे बड़ी बात इन सब मामलों में पुलिस ने एक भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में जेल ब्रेक के एक आरोपी महेंद्र दीवान को साढ़े 7 महीने के बाद पुलिस ने चितालंका से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी तलाश में नारायणपुर, बस्तर एवं बीजापुर के अलग-अलग ठिकानों में रेड की कार्रवाई की थी, लेकिन जेल ब्रेक का आराेपी महेंद्र दीवान वहां से भागने में सफल रहा। आरोपी महेंद्र दीवान वर्ष 2024 से चोरी के मामले में दंतेवाड़ा जिला जेल में सजा काट रहा था। वहीं 3 अप्रैल 2025 को अपने एक अन्य साथी के साथ जेल की दीवार कूदकर भाग…

