खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर श हरिस एस ने कहा कि आगामी दिनों से धान की खरीदी की जानी है, अतः धान खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारी समय पर केंद्र की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाएं, साथ ही धान के अवैध परिवहन पर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए नजदीकी पुलिस थाने में गाड़ी को जप्त करवाएं । उन्होंने धान खरीदी कार्य हेतु पीडीएस बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए 14 नवंबर को ट्रायल रन भी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर हरिस मंगलवार की शाम को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए।
बैठक में जनजाति गौरव दिवस आयोजन के संबंध में चर्चा किया गया। साथ ही एनसीएईआर द्वारा चिन्हित विकास योजनाओं के जमीनी सर्वे में प्राप्त ग्रेनूलर डेटा के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन, जन धन, जल जीवन मिशन, जाति प्रमाण पत्र, वनधन विकास, शिक्षण संस्थानों में गणवेश और टैक्स बुक का वितरण का रिवेरीफिकेशन रिपोर्ट पर चर्चा किया गया। कलेक्टर हरिस ने बस्तर विकास प्राधिकरण मद से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों के पूर्ण होने पर उपयोगिता प्रमाण पत्र और पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए।
विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान कार्ड के लिए ब्लॉक स्तर पर विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से कार्ड बनवाने की कार्यवाही करें। उन्होंने निजी अस्पतालों के संचालन पर नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना, खाद्य विभाग से खाद्यान्न भंडारण की स्थिति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के संदिग्ध प्रकरणों का जांच, किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को ऋण की सुविधा और एफआरए धारक किसानों को किसान सम्मान निधि योजनांर्तगत सहायता देने पर चर्चा किया गया। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, रेडी टू ईट निर्माण की प्रगति पर भी चर्चा किया गया।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


