खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से महाविद्यालय की बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्राओं ने प्राचीन इतिहास एवं सर्वेक्षण विषय के अंतर्गत क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण किया।महाविद्यालय की प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस सर्वेक्षण में विषय की प्राध्यापक प्रभा मांझी का विशेष मार्गदर्शन तथा राजनीति विज्ञान की प्राध्यापक डॉ. राजेश्वरी बेसन का सहयोग प्राप्त हुआ।
सर्वेक्षण के दौरान छात्राओं ने प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक स्मारकों, पुरातात्विक अवशेषों, मूर्तियों एवं स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं का अवलोकन कर उनकी ऐतिहासिक महत्ता, स्थापत्य कला और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी जानकारियां एकत्रित कीं।इस गतिविधि का उद्देश्य छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ क्षेत्रीय अध्ययन एवं शोध का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा स्थानीय ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्राएं हरिश्मा कावड़े, द्रोपती कावड़े, सुखमती हेमला, कविता तेलम, रम्या तेलम, दीपांशी कोरसा, संगीता एवं सुनीता कुडियम ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।महाविद्यालय की इस पहल को नई शिक्षा नीति 2020 की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों में शोध, व्यावहारिक ज्ञान और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति रुचि विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Trending
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट


