खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के अध्यक्षता में आगामी नेशनल लोक अदालत 13 दिसम्बर, 2025 के सफल आयोजन हेतु अधिक से अधिक संख्या में राजस्व प्रकरण के निराकरण के संबंध में कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू बेमेतरा, मोहित सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अनिता कोशिमा रावटे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा, की उपस्थिति में बैठक लिया गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा पुलिस विभाग को न्यायालय से पक्षकारों को प्री-सीटिंग हेतु जारी किये जा रहे नोटिस की तामिली पर विशेष ध्यान दिये जाने एवं राजस्व न्यायालयों मे लंबित राजीनामा योग्य अधिक से अधिक मामले निराकृत किए जाने का निर्देश प्रदान किया गया।
नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, चेक बाउन्स, के मामले, मोटरयान अधिनियम सं संबंधित प्रकरण, मोटर दुध टिना दावा प्रकरण, निष्पादन, बीमा, भरण-पोषण के प्रकरण, परिवार न्यायालय से संबंधित प्रकरण, सिविल वाद, विद्युत, जलकर व सम्पत्ति कर, टेलीफोन, बैंक रिकवरी प्ररकण तथा राजस्व प्रकरणों को नियत किया गया है। अध्यक्ष द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स लगा कर किये जाने के संबंध में भी चर्चा किया गया। पक्षकारों से आपसी सुलह एवं समझौते से प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने का प्रयास किये जाने के संबंध में चर्चा किया गया।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


