खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के ग्राम मुड़पार (दखनी) में गांव के दो धर्मांतरित परिवार ने अपने मूल सनातन धर्म में लौटने का निर्णय लिया है। इस दौरान बाइबल को प्रतीकात्मक रूप से नदी में विसर्जित (ठंडा) किया गया और घर वापसी करने वालों काे शीतला मंदिर में पूजा विधान के साथ ससम्मान घर वापसी करवाया गया। सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि धर्मांतरण के विरोध में जारी सामाजिक जागरूकता और विराेध के चलते अब धर्मांतरित परिवार अपनी आस्था की ओर लौट रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों धर्मांतरित व्यक्तियों ने ग्राम पंचायत में आवेदन देकर समाज में पुनः शामिल होने का निवेदन किया था। इसके पश्चात शीतला मंदिर परिसर में वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनका पुनः स्वागत किया गया।
इस दौरान बाइबल को प्रतीकात्मक रूप से नदी में विसर्जित (ठंडा) किया गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, धर्मांतरण के पश्चात इन परिवारों के साथ सामाजिक व्यवहार में दूरी बन गई थी। यहां तक कि मृत व्यक्तियों के दफन के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो रही थी, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस दाैरान ग्राम सरपंच गंगाराम शोरी, सियाराम शोरी, ग्राम पटेल अमर सिंह कुमेटी, ग्राम समिति अध्यक्ष रामचंद मंडावी, उपसरपंच राजकुमार कश्यप, मोहन यादव, कमल ध्रुवा, श्याम सिंह कोडोपी, दशरथ मरकाम, राजेन्द्र मण्डावी, अनिल मंडावी, बीरेंद्र जैन, चैत नेताम, नंदकिशोर मंडावी, गोविन्द वट्टी, सोनाराम यादव, दिनेश यादव, अजीत मंडावी, राधेश्याम खिलाड़ी, बसंत मंडावी, उकेश नेताम, नील कुमार, प्यारे लाल, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


