खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक के पास शनिवार शाम को अचानक चलती बस में आग आग लगने की घटना सामने आई। सड़क पर सिटी बस से अचानक आग धधक उठी और धुआं निकलने लगा। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, घटना पंडरी थाना क्षेत्र का है। सिटी बस में अचानक आग लगने की घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बस में आग बुझाने के लिए कोई भी अग्निशमन उपकरण (Fire Extinguisher) उपलब्ध नहीं था। अबतक घटना में जनहानि की जानकारी नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना के बाद भी दमकल की गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। जबतक दमकल वाहन पहुंची तबतक आग पूरी बस में फैल गई। देखते ही देखते लाखों की बस जलकर खाक हो गई। वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
- होमगार्ड कार्यालय के बैरक में जवान ने की आत्महत्या, नशे की लत और निलंबन बनी वजह


