खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के कर अधिकारियों के हितों की रक्षा और विभागीय समस्याओं के निराकरण हेतु आज 09 मई 2026 को ‘छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ’ का विधिवत गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अनुभवी और ऊर्जावान अधिकारियों को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संघ की बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित नियुक्तियाँ की गई हैं-
* अध्यक्ष: डॉ. कृतिका ठाकुर
* उपाध्यक्ष: अरुण कुमार सिन्हा
* सचिव: आशीष शुक्ला
* संयुक्त सचिव: संगीता गजेन्द्र
* कोषाध्यक्ष: संतोष कश्यप
संघ सदस्य व विशेष सदस्य गण सतीश विनायक गाड़गे, अवधेश यादव , चित्र रेखा भुआर्य, सुनीति पैंकरा स्वाति तिवारी, पुरुषोत्तम बांधेय, नंदकुमार कुर्रे, प्रणव देवांगन, दमोदर प्रसाद, सुरेश साहू एवं संघ के मीडिया प्रभारी निशांत तिवारी और संघ के कर्मठ सदस्य उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मांगों पर चर्चा गठन के दौरान उपस्थित सभी सदस्य गणों के बीच अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विभागीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। संघ ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण मसौदा (Draft) भी तैयार किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कृतिका ठाकुर ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान और उनके अधिकारों के लिए शासन के समक्ष प्रभावी पैरवी करना है।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने निर्णय लिया है कि कर अधिकारियों की लंबित मांगों को लेकर जल्द ही शासन और संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ के एजेंडे में शामिल मुख्य बिंदुओं पर तत्कालिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।इस अवसर पर प्रदेश भर से आए अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने नई कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


