खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण द्वारा आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए थाना कोतवाली सुकमा क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 आपातकालीन सेवा प्रारम्भ कर दी गई है। इस सेवा के प्रारम्भ होने से नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। डायल 112 सेवा के माध्यम से सड़क दुर्घटना, मारपीट, विवाद, संदिग्ध गतिविधि, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध, आपातकालीन सहायता तथा कानून व्यवस्था से जुड़ी अन्य घटनाओं में तत्काल पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
इससे पुलिस एवं आमजन के मध्य समन्वय और अधिक सशक्त होगा तथा घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण स्थापित करने में सहायता मिलेगी। जिला पुलिस द्वारा बताया गया कि आगामी समय में इस सुविधा का विस्तार अन्य महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों में भी किया जाएगा, जिससे जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को भी त्वरित पुलिस सहायता का लाभ प्राप्त हो सके। जिला सुकमा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में बिना संकोच डायल 112 सेवा का उपयोग करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


