खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ अंर्तगत कोहकामेटा थाना क्षेत्र के ग्राम टोके उपरपारा में बीएसएफ जवानों को जंगल में सर्चिंग के दौरान बंदूक व कारतूस और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 135वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के जवान डीमाइनिंग और सर्चिंग अभियान के दाैरान सटीक खुफिया सूचना के आधार पर ग्राम टोके उपरपारा के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया, इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलाें को बड़ी मात्रा में नक्सलियों का डंप बरामद हुआ है। बरामद सामग्री में .315 राइफल, 12 बोर राइफलें, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, जिंदा कारतूस, विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, ट्रिगर मैकेनिज्म और संचार उपकरण बरामद किया गया है।
अबूझमाड़ से नक्सलवाद के खात्में के बाद नक्सलियाें द्वारा छिपाकर रखाे गये डंप काे बरामद करने के लिए नारायणपुर के घने जंगलों में लगातार चलाए जा रहे अभियानों से नक्सली डंप बरामद करने में सफलता मिल रही है। बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


