खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर विकासखंड़ के माझीकुटनी गांव के एक किसान के खेत में खलिहान में सुरक्षित रखी मक्के की फसल में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। कर्ज के सहारे खेती करने वाले पीड़ित किसान प्रशासन से मुआवजा और आर्थिक सहायता की मांग कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार किसान ने इस बार मक्के के चार पैकेट बीज लगाए थे और अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, ताकि बैंक का कर्ज चुकाने के साथ परिवार का खर्च भी चल सके। लेकिन आग की इस घटना ने उसकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पीड़ित किसान ने बताया कि, बैंक से लोन लेकर मक्का की खेती की थी। छह महीने की मेहनत के बाद फसल तैयार हुई और खलिहान में रखी गई थी, लेकिन अचानक आग लगने से पूरा मक्का जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना में खेत में रखा पूरा मक्का जल गया, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
Trending
- निश्चय से नया जीवन: रायपुर जेल के 67 बंदियों ने थामी कौशल की राह, अपराध छोड़ अब बनेंगे उद्यमी
- रायपुर महिला जेल में मदर्स डे पर ‘वीडियो कॉलिंग’ की सौगात, बंदिनियों की आंखों में झलकी खुशी
- अबूझमाड़ में चमत्कार: ITBP और ग्रामीणों ने मिलकर खड़ा किया 60 मीटर लंबा पुल
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख
- शहादत के बाद ‘शक्ति’ बनी मां; नक्सल प्रभावित बीजापुर में नीला यालम ने संघर्ष से लिखी बेटियों की सफलता की इबारत
- मुख्यमंत्री साय ने गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मक्के की आड़ में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने मारा छापा; आरोपी गिरफ्तार
- युवा शक्ति और चाणक्य नीति: क्या आपकी सोच आपको विजेता बनाने के लिए तैयार है?


