खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बस्तर ओलंपिक 2025 की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आज बुधवार काे मिनी स्टेडियम बीजापुर में गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा सहित जिला पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष व बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, स्कूली छात्र-छात्राएं और नागरिक उपस्थित रहे। वहीं जिला कलेक्टर संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत की सीईओ नम्रता चौबे ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों और आयोजन में जुटे अधिकारी-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में एसडीएम जागेश्वर कौशल, जनपद पंचायत सीईओ पी.आर. साहू, प्रतियोगिता समन्वयक नागेश निषाद (बीईओ), राजेश मिश्रा (बीआरसीसी), दीपक कोन्ड्रा (एबीईओ), विष्णु दुर्गम (मंडल संयोजक) और डी. सुबैया (सहायक खेल अधिकारी) ने अतिथियों का स्वागत किया। स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समापन समारोह को आकर्षक बना दिया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन युवाओं में खेल भावना और ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं तथा जिले के समग्र विकास की दिशा में यह आयोजन मील का पत्थर सिद्ध होगा। कलेक्टर संबित मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए पीछे रह गए प्रतिभागियों को निरंतर अभ्यास कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, कप और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम जागेश्वर कौशल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों, खिलाड़ियों, सरपंच-सचिवों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


