Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी

    November 25, 2026

    नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण

    November 25, 2026

    शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
    • नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
    • शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
    • मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
    • कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
    • सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
    • रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना: बेमेतरा की 28 ग्रामों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आजीविका प्रशिक्षण
    दुर्ग

    प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना: बेमेतरा की 28 ग्रामों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आजीविका प्रशिक्षण

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 12, 2025No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    आचार, पापड़, नमकीन, फिनायल, साबुन व धूपबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण जारी

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज बेमेतरा में आदिवासी विकास शाखा के अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत आने वाले 28 ग्रामों की स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए आजीविका एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।
    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना तथा उन्हें आधुनिक उत्पादन तकनीकों से परिचित कराना है। प्रशिक्षण के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर्स द्वारा महिलाओं को आचार, पापड़, नमकीन, फिनायल, साबुन, धूपबत्ती आदि उत्पादों के निर्माण की विस्तृत जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं में अत्यंत उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएँ प्रशिक्षण में भाग ले रही हैं, तथा अपने समूहों के माध्यम से भविष्य में लघु उद्योग स्थापित करने की दिशा में रुचि प्रकट कर रही हैं। इससे महिलाओं को आजीविका संवर्धन के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त पहल मिलेगी।
    कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं में उद्यमशीलता की भावना विकसित होगी तथा वे परिवार और समाज की आर्थिक उन्नति में भागीदार बनेंगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है, कि हर ग्राम की महिला स्वयं अपने पैरों पर खड़ी हो और स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए आर्थिक रूप से सक्षम बने। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग तथा जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का संचालन लाइवलीहुड कॉलेज के प्रशिक्षकों द्वारा किया गया तथा प्रशिक्षार्थियों को उत्पादन के विपणन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन रणनीतियों की जानकारी भी प्रदान की गई। इसके साथ ही, महिलाओं को स्व-सहायता समूह के माध्यम से बैंकिंग, ऋण सुविधा, शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आदि से जोड़ने की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि वे भविष्य में अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर सकें। प्रशिक्षण के समापन पर सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
    प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं ने बताया कि यह कार्यक्रम उनके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। उन्हें पहली बार इतने व्यवस्थित तरीके से उत्पाद निर्माण और विपणन की जानकारी मिल रही है। प्रतिभागी महिलाओं ने कहा कि अब वे अपने गांवों में आचार, पापड़, साबुन और धूपबत्ती निर्माण का कार्य प्रारंभ कर अपने परिवार की आय बढ़ाने का प्रयास करेंगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    November 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

    November 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी

    By Khabar WorldNovember 25, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर…

    नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण

    November 25, 2026

    शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी

    November 25, 2026

    नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण

    November 25, 2026

    शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.