खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के भोपालपटनम से एक ऐसी प्रेरणादायी कहानी सामने आई है, जो संघर्ष, साहस और मातृत्व की मिसाल बन गई है। नक्सली हमले में पति की शहादत के बाद जहां एक परिवार पूरी तरह बिखर सकता था मगर एक मां ने अपने हौसले से न सिर्फ परिवार को संभाला, बल्कि अपनी चार बेटियों के भविष्य को भी नई दिशा दी।
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान दल की वापसी के वक्त केतुलनार के पास नक्सली हमले में शिक्षक रामचंद्रम यालम शहादत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी पत्नी नीला यालम के कंधों पर आ गई। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
चारों बेटियों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए लगातार संघर्ष करती रहीं। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बीच भी नीला यालम ने परिवार को टूटने नहीं दिया। उन्होंने मां और पिता दोनों की भूमिका निभाते हुए बेटियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। आज उनकी बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं। वंशिका लेब तकनीशियन जॉब प्राइवेट सुकमा में कार्य कर रही है ,कृतिका B.ED का पढ़ाई वही दीपिका, बीएससी और पलक कक्षा 8 वीं में भोपाल पटनम में अध्ययनरथ है।
भोपालपटनम क्षेत्र में नीला यालम की संघर्षगाथा लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। स्थानीय लोग उनके साहस और धैर्य की सराहना करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी जिस प्रकार उन्होंने अपने परिवार को संभाला, वह मातृत्व की शक्ति और आत्मविश्वास का सशक्त उदाहरण माना जा रहा है। संकल्प और मेहनत के बल पर कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। एक मां के संघर्ष और समर्पण की यह मिसाल आज समाज को सकारात्मक संदेश दे रही है।
Trending
- निश्चय से नया जीवन: रायपुर जेल के 67 बंदियों ने थामी कौशल की राह, अपराध छोड़ अब बनेंगे उद्यमी
- रायपुर महिला जेल में मदर्स डे पर ‘वीडियो कॉलिंग’ की सौगात, बंदिनियों की आंखों में झलकी खुशी
- अबूझमाड़ में चमत्कार: ITBP और ग्रामीणों ने मिलकर खड़ा किया 60 मीटर लंबा पुल
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख
- शहादत के बाद ‘शक्ति’ बनी मां; नक्सल प्रभावित बीजापुर में नीला यालम ने संघर्ष से लिखी बेटियों की सफलता की इबारत
- मुख्यमंत्री साय ने गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मक्के की आड़ में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने मारा छापा; आरोपी गिरफ्तार
- युवा शक्ति और चाणक्य नीति: क्या आपकी सोच आपको विजेता बनाने के लिए तैयार है?


