खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी ने कहा कि सिर्फ बस्तर में ही 2 से 9 नवंबर के बीच 12 सांप्रदायिक हमले हुए हैं। लेकिन एक भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब हम आवाज उठाते हैं तो भाजपा हमें राष्ट्रद्रोही कहती है। उन्होंने कहा कि कांकेर में ईसाई समुदाय के शव को दफनाने से रोका गया। लोहंडीगुड़ा में 12 परिवारों को जान बचाकर जंगल भागना पड़ा। तोंगपाल में घर और प्रार्थना सभाएं जलाई गईं, धर्म गुरुओं की पिटाई की गई। सबसे बड़ी बात इन सब मामलों में पुलिस ने एक भी एफआईआर दर्ज करना उचित नहीं समझा। ये कोई सामान्य घटनाएं नहीं हैं, बल्कि ये एक सुनियोजित रणनीति है। इसमें स्थानीय भाजपा नेता भी शामिल हैं, बस्तर में प्रशासन मूक दर्शन बनकर बैठा है।
अमित जोगी का कहना है कि जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने दस्तावेजी प्रमाण के साथ कलेक्टर से शिकायत की है कि डीएमएफ फंड में 1620 करोड़ रुपए की राशि का हेरा फेरी किया गया है। हमारी मांग है कि ईडी की टीम केवल कवासी लखमा या फिर हरीश लखमा के यहां ही कार्यवाही तक न सीमित रहे, बल्कि ऐसी बड़ी कंपनियों के यहां भी कार्यवाही करे । अमित जोगी ने कहा कि भाजपा, आरएसएस सांप्रदायिकता फैलाती है, अशांति फैलाती है। इसकी आड़ में यहां की खनिज संपदा लूटती है। और हम जैसे लोग जो विरोध करते हैं हमें शांत करने की, कुचलने की कोशिश करती है। अमित जोगी ने अपनी मांग रखओ हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 25 का क्रियान्वयन किया जाए। सांप्रदायिक हिंसा पर त्वरित कार्रवाई की जाए। पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित कराया जाए। स्थानीय संसाधनों पर रोजगार में शत प्रतिशत स्थानीय लोगों को आरक्षण दिया जाए। स्थानीय संसाधनों पर रोजगार में साै प्रतिशत स्थानीय लोगों को आरक्षण दिया जाए। एनएमडीसी के डीएमएफ फंड का ऑडिट किया जाए।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


