Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मोंथा तूफान के चलते बे-मौसम बारिश से हुए खरीफ फसल के नुकसानी की भरपाई की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि किसानों के परिश्रम से उपजाए तैयार फसल बर्बाद हो गई है। पूरे प्रदेश में लाखों किसानों का बहुत नुकसान हुआ है। उनकी साल भर की मेहनत पानी के कारण खराब हो गई है। खेतों में पानी भर गया है और हवा तूफान में धान गिरकर पानी में डूबने से सड़ने लगा है, पक कर तैयार धान की फसल जमीन पर लेट गई है, इससे धान की बालियो…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिलासपुर ट्रेन हादसे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होने हादसे में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सरकार से मांग किया है कि राहत एवं बचाव कार्य में कोताही नही बरती जानी चाहिये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मृतको के परिजनो को 1 करोड़ तथा घायलो को 50 लाख मुआवजा देने की मांग किया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में लगातार नक्सलियों के आत्मसमर्पण से बौखलाए नक्सलियाें के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी ने एक और प्रेस नोट जारी कर आत्मसमर्पित नक्सली कमलू पुनेम को ‘अवसरवादी’ और ‘डरपोक’ बताया है, हम उक्त प्रेस नाेट की पुष्टि नही करते हैं। जारी प्रेस नोट यह भी आरोप लगाया गया है कि कमलू पुनेम, जो पहले डिविजन कमेटी का सदस्य रह चुका है, पार्टी से 2 लाख रुपये लेकर भाग गया और बाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हाेने कहा है कि कमलू ने क्रांतिकारी आंदोलन को कमजोर समझकर और सुरक्षा बलों को शक्तिशाली…

Read More

पोषण आहार और मानसिक स्वास्थ्य के विषय में दी जा रही जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पुलिस मैदान में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए चना-प्रचार स्टॉल से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियों मिल रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्योत्सव में लगाए गए स्टॉल से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पोषण आहार, मानसिक स्वास्थ्य, बाल अधिकार से जुड़ी जानकारी और अन्य योजनाओं की जानकारी मिल रही है। पुलिस मैदान में आयोजित राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 25 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं, इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास…

Read More

खैरा गांव में रास्ता बाधित होने की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की फरियाद सुनी। उन्होंने एक-एक कर प्रत्येक व्यक्ति से मुलाकात कर उनका आवेदन लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल एवं निगम आयुक्त अमित कुमार ने भी लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों ने जनदर्शन में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक हित से जुड़े विषयों को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए आवेदन दिया। जनदर्शन में आज कोटा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ एवं समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर में विरोध की तैयारी तेज करते हुए सोमवार से संभागीय मुख्यालय जगदलपुर स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की शुरूआत कर दी है, आज मंगलवार काे भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। मांगे पूरी नहीं होने पर समिति के कर्मचारियों ने धान खरीदी का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के उत्तम सेठिया ने कहा कि प्रदेश की 2058 सहकारी समितियां किसानों की सेवा में कार्यरत हैं, लेकिन धान परिवहन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। बस्तर की बदलती तस्वीर और आदिवासी अंचल के बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित बस्तर ओलंपिक खेल पूरे बस्तर संभाग में उत्साह के साथ जारी हैं। इस आयोजन का उद्देश्य बस्तर के भीतरी इलाकों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारना और ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। दंतेवाड़ा जिले के सभी चार ब्लॉक दंतेवाड़ा, बचेली, बारसूर और कटेकल्याण में इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच मंगलवार को इस आयोजन से जुड़ी एक दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। मिली जानकारी के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में विभिन्न संवर्ग के 295 पदों की भर्ती हेतु 6 नवम्बर 2025 से अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी । इस हेतु प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं जिसे अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट cghged.gov.in एवं firenoc.cg.gov.in से डाऊनलोड कर सकते हैं। समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है, कि वे उपरोक्त हेतु प्रवेश पत्र में अंकित निर्धारित तिथि और समय पर नियत स्थान में उपस्थित होकर शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गई, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर (डिरेल) गए हैं। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेस्क्यू के लिए रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर तय समय सीमा के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को बस्तर नक्सल मुक्त हो जाएगा, चूंकि अब इस तय समय सीमा को खत्म होने में सिर्फ पांच महीने बचे हैं। अभी भी सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और बीजापुर का एक बड़ा हिस्सा नक्सल प्रभावित माना जा रहा है। ऐसे में अब सुरक्षाबलाें के द्वारा बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस निर्णायक लड़ाई के लिए फोर्स ने पूरी तैयारी कर ली है और नक्सलियों के खिलाफ कभी भी बड़ा ऑपरेशन…

Read More