खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ एवं समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर में विरोध की तैयारी तेज करते हुए सोमवार से संभागीय मुख्यालय जगदलपुर स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की शुरूआत कर दी है, आज मंगलवार काे भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। मांगे पूरी नहीं होने पर समिति के कर्मचारियों ने धान खरीदी का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के उत्तम सेठिया ने कहा कि प्रदेश की 2058 सहकारी समितियां किसानों की सेवा में कार्यरत हैं, लेकिन धान परिवहन में विलंब और मार्कफेड की पेनाल्टी नीति के कारण समितियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसके चलते कर्मचारियों को महीनों तक वेतन नहीं मिल पाता। सेठिया ने कहा कि जब तक सहकारी समिति कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने जो मांग शासन के सामने रखी है, उसमें धान खरीदी वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में शेष धान का पूरा सूखत भुगतान किया जाए, सुरक्षा एवं परिवहन व्यय बढ़ाया जाए और शून्य शार्टेज नीति लागू की जाए। इसके साथ ही आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म कर कंप्यूटर ऑपरेटरों का नियमितिकरण किया जाए।
इसके अतिरिक्त, प्रदेश की समितियों को प्रति वर्ष तीन-तीन लाख रुपये का प्रबंधकीय अनुदान, वेतनमान, भविष्य निधि, महंगाई भत्ता और ईएसआईसी सुविधा लागू की जाए। महासंघ ने आंदोलन की रूपरेखा जारी करते हुए बताया कि 3 नवंबर से संभागीय स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना दिया गया। यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो 12 नवंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
Trending
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: सुकमा के वनांचलों में ‘संजीवनी’ बना स्वास्थ्य मिशन; 1.54 लाख लोगों की हुई जांच


