खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय- दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पालनार में आज शनिवार काे एक अधेड़ महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। मृतका की पहचान ग्रामीण महिला हूंगी माड़वी, पिता स्व. हांदा माड़वी निवासी पालनार मुस्लतोंटा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला बलात्कार के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह घटना बीती रात की है। महिला का शव गांव के बाहरी क्षेत्र में मिला, जिससे आपराधिक कृत्य की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कुआकोंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, तथा आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
कुआकोंडा पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला के साथ क्या हुआ। हालांकि जिस तरह से शव मिला है, उससे परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने महिला की हत्या की निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरुपीठ में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का निमंत्रण
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों को मिला ‘सुरक्षा और सम्मान का नया घर’
- जशपुर बनेगा फ़ूड प्रोसेसिंग हब: निफ्टेम के सहयोग से 96 स्थानीय लोगों को मिला मोटा अनाज प्रसंस्करण का प्रशिक्षण
- समर्थन मूल्य में धान खरीदी: भकुर्रा उपार्जन केंद्र में ‘उत्कृष्ट’ व्यवस्था से किसानों में भारी संतोष
- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ‘गुंडागर्दी’ पर कसा शिकंजा
- मुंगेली में रिकॉर्ड धान खरीदी: सरल प्रक्रिया और त्वरित भुगतान से किसानों का भरोसा और मजबूत


