खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में लगातार नक्सलियों के आत्मसमर्पण से बौखलाए नक्सलियाें के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी ने एक और प्रेस नोट जारी कर आत्मसमर्पित नक्सली कमलू पुनेम को ‘अवसरवादी’ और ‘डरपोक’ बताया है, हम उक्त प्रेस नाेट की पुष्टि नही करते हैं। जारी प्रेस नोट यह भी आरोप लगाया गया है कि कमलू पुनेम, जो पहले डिविजन कमेटी का सदस्य रह चुका है, पार्टी से 2 लाख रुपये लेकर भाग गया और बाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हाेने कहा है कि कमलू ने क्रांतिकारी आंदोलन को कमजोर समझकर और सुरक्षा बलों को शक्तिशाली मानते हुए आत्मसमर्पण का रास्ता चुना है, जो कि ‘जनविरोधी’ कदम है।
संगठन ने प्रेस नोट में चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि ऐसे आत्मसमर्पित लोग कुछ समय के लिए आंदोलन को कमजोर कर सकते हैं, लेकिन अंततः जीत उनकी क्रांतिकारी संघर्षों और जनता की ही होगी। प्रेस नोट में आत्मसमर्पण करने वाले अन्य माओवादी नेताओं सोनू और सतीश को भी अवसरवादी और गद्दार बताया गया है। साथ ही यह दावा किया गया है कि भले ही कुछ लोग भय या लालच में मुख्यधारा में लौट रहे हैं, परंतु क्रांतिकारी आंदोलन अब भी जारी है।
यह आंदोलन आगे और तेज होगा। यह प्रेस नोट ऐसे समय आया है, जब हाल के महीनों में बस्तर के विभिन्न जिलों मसलन बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर और नारायणपुर में दर्जनों माओवादी कैडर ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल के तहत आत्मसमर्पण कर चुके हैं, और लगातार कर रहे है। प्रशासन इसे शांति स्थापना की दिशा में बड़ी सफलता मान रहा है, जबकि नक्सली संगठन इसे ‘जन आंदोलन के खिलाफ साजिश’ बता रहे हैं।
Trending
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: सुकमा के वनांचलों में ‘संजीवनी’ बना स्वास्थ्य मिशन; 1.54 लाख लोगों की हुई जांच


