खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मोंथा तूफान के चलते बे-मौसम बारिश से हुए खरीफ फसल के नुकसानी की भरपाई की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि किसानों के परिश्रम से उपजाए तैयार फसल बर्बाद हो गई है। पूरे प्रदेश में लाखों किसानों का बहुत नुकसान हुआ है। उनकी साल भर की मेहनत पानी के कारण खराब हो गई है। खेतों में पानी भर गया है और हवा तूफान में धान गिरकर पानी में डूबने से सड़ने लगा है, पक कर तैयार धान की फसल जमीन पर लेट गई है, इससे धान की बालियो में जर्मिनेशन आकर सड़ने लगी है। खैरागढ़, छुईखदान, चांपा, जांजगीर, मुंगेली सहित अनेक स्थानों पर किसानों ने मुआवजे की मांग को ले कर आंदोलन भी किया है। कांग्रेस पार्टी भी किसानों के नुकसान का आंकलन कर मुआवजा की मांग लगातार कर रही है, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा वह किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं करना चाहती।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि असमय बारिश से धान और दलहन के साथ ही सब्जियों की खेती को भी भारी नुकसान हुआ है। तेज चक्रवाती हवा के साथ लगातार 3 दिन तक हुई बारिश से सब्जियों के फसल में कीड़े लग गए, खेतों में पानी भरने से सड़ने लगे हैं, बदली और बारिश से टमाटर की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है, हमारी मांग है सरकार तत्काल किसानों के लिए मुआवजा स्वीकृत करें।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि किसानों को हुए भारी नुकसान से इस सरकार का कोई सरोकार नहीं है। इवेंट जीवी सरकार में बैठे लोग राज्योत्सव मनाने में व्यस्त है। 72 घंटो के भीतर ही नुकसानी के क्षतिपूर्ति के लिये दावा करने का प्रावधान है, लेकिन कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी किसानों से क्षतिपूर्ति हेतु मुआवजे का आवेदन नहीं ले रहे हैं, किसानों का फोन तक नहीं उठा रहे हैं। प्रशासन तत्काल किसानों को हुए नुकसानी का आकलन कर बिना किसी औपचारिकता के मुआवजा स्वीकृत करे और प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान करे सरकार।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


