खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर निगम द्वारा शहर को श्वान जनित समस्याओं से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक के एसएलआरएम डोंगरी सेंटर के पास महापौर संजय पांडेय, एमआईसी टीम, पार्षदगण एवं निगम अमला के द्वारा श्वान का पूजन कर एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर का शुभारंभ किया गया। प्रतिमाह 500 श्वानों का बधियाकरण कार्य का लक्ष्य रखा गया है। बधियाकरण में निकाले गये आर्गन को सुरक्षित रखा जायेगा तथा लक्ष्यपूर्ति के बाद पशु विभाग के विशेषज्ञों के निगरानी में वैज्ञानिक विधि से निष्पादन किया जायेगा। निगरानी समिति में नोडल अधिकारी गोपाल भारद्वाज कार्यपालन अभियंता, सहायक नोडल अधिकारी हेमन्त श्रीवास स्वास्थ्य अधिकारी, सदस्य डाॅ. गीतिका ध्रुव पशु चिकित्सक सहायक शल्यज्ञ, अजय बनिक स्वच्छता निरिक्षक, लुप्तेश जगत स्ट्रे सेफ फाउन्डेशन है।
धरमपुरा के अलग-अलग क्षेत्र से पकड़े गए 22 आवारा श्वानों को एबीसी सेंटर में स्नेह एनीमल वेलफेयर सोसायटी के डॉ. विवेक सांगवान, डॉ. विनीत यादव एवं टीम द्वारा प्री-केयर केनल में रखा गया है। इन श्वानों का बधियाकरण, डी-वार्मिंग तथा रेबीज टीकाकरण किया जाएगा। इसके पश्चात तीन दिन तक पोस्ट केयर में रखकर पूर्ण स्वास्थ्य लाभ दिलाने के बाद उन्हें पुनः उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें पकड़ा गया था। आने वाले समय में शहर के विभिन्न वार्डों में चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाया जाएगा जिससे आवारा श्वानों की संख्या नियंत्रित होने के साथ साथ शहर में आवारा श्वान के भय से मुक्त वातावरण तैयार किया जा सके।
श्वानों के संबंध में लगातार आ रही शिकायतों को महापौर संजय पांडेय ने संज्ञान में लेकर पशु प्रेमी से सहयोग लिया तथा पशु विभाग, नगर निगम की अलग-अलग कमेटिया बनाकर सभी की जिम्मेदारियाॅ तय की जो बधियाकरण कार्य संचालन हेतु नियुक्त स्नेह एनीमल वेलफेयर सोसायटी के कार्यों में सहयोग तथा निगरानी करेगी। शहर के पशु प्रेमी संस्था स्ट्रे सेफ फाउन्डेशन के लुप्तेश जगत, श्रीमती मानसी गुप्ता, श्रीमती पूजा सिंह, अभिषेक मिश्रा, रुपाली परोई एवं उनकी टीम का लगातार सहयोग मिल रहा है। लुप्तेश जगत को निगरानी समिति के सदस्याें काे शामिल किया गया है जिससे की श्वानों को पकड़ने के कार्य में उन्हे नुकसान न पहुचे तथा उनकी देखभाल में कमी न हो।
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने वार्डों में आवारा श्वानों की जानकारी निदान के टोल फ्री नंबर 1100, स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत श्रीवास 9425266016 एवं लुप्तेश जगत 9770102327 के मोबाइल नंबर पर दे सकते है जिससे श्वानों का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से बधियाकरण कर शहर में सुरक्षित वातावरण बनाया जा सके।
इस अवसर पर नगर निगम जगदलपुर अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, राणा घोष, योगेन्द्र पाण्डे, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पार्षद श्रीमती नेहा ध्रुव, श्रीमती पारुल बोथरा, श्यामसुन्दर बघेल, श्रीमती बसंती समरथ, सुश्री गायत्री बघेल सहित नगर निगम के कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, हेमन्त श्रीवास, अजय बनिक मौजूद, पशु चिकित्सा विभाग से डॉ केके देव, डॉ. गीतिका ध्रुव, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ एनके मांझी, स्ट्रे सेफ फाउंडेशन से लुप्तेश जगत, राजीव निगम, राजपाल कसेर, नवीन बोथरा उपस्थित रहे।
Trending
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: सुकमा के वनांचलों में ‘संजीवनी’ बना स्वास्थ्य मिशन; 1.54 लाख लोगों की हुई जांच
- महापौर ने आवारा श्वानों के बधियाकरण-टीकाकरण हेतु एबीसी सेंटर का किया शुभारंभ
- ईसाई धर्मांतरित महिला के अवैध कफन-दफन को लेकर करंदोला के ग्रामीणों ने किया विरोध
- कुनकुरी के विकास को मिली नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने दी ₹16 करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात
- ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार; ₹5500 की नई दर ने बदली कोरबा के संग्राहकों की किस्मत
- भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: सक्ती में 20 हजार की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार


