खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर तय समय सीमा के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को बस्तर नक्सल मुक्त हो जाएगा, चूंकि अब इस तय समय सीमा को खत्म होने में सिर्फ पांच महीने बचे हैं। अभी भी सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और बीजापुर का एक बड़ा हिस्सा नक्सल प्रभावित माना जा रहा है। ऐसे में अब सुरक्षाबलाें के द्वारा बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस निर्णायक लड़ाई के लिए फोर्स ने पूरी तैयारी कर ली है और नक्सलियों के खिलाफ कभी भी बड़ा ऑपरेशन लांच किया जा सकता है। इस ऑपरेशन की जानकारी राज्य और केंद्रीय गृह मंत्रालय से भी साझा की गई है और दोनों स्थानों से सीधे ऑपरेशन पर नजर रखी जा रही है। हालांकि इस मामले पर अधिकारिक तौर पर बोलने से सभी जिम्मेदार अफसरों ने मना कर दिया है। इसी बीच सुरक्षाबलाें के बढ़ते दबाव के चलते छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य में नक्सलियाें के तेलंगाना स्टेट कमेटी के जगन ने अगले 6 महीने तक तेलंगाना में युद्ध विराम करने की बात कही है, इसकी पुष्टि हिंदुस्थान समाचार नही करता है । विदित हाे कि तेलंगाना स्टेट कमेटी ने इससे पहले मई 2025 के महीने में भी युद्धविराम का ऐलान किया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस निर्णायक अभियान की शुरूआत बीजापुर के करेंगुट्टा की पहाड़ी से की जाएगी। दरअसल, अभी भी बीजापुर जिले के कई ऐसे गांव हैं जहां नक्सलियों का प्रभाव बना हुआ है, खासतौर पर तेलंगाना, महाराष्ट्र बार्डर से सटे गांवों के अलावा टाइगर रिजर्व एरिया वाले गांवों में नक्सलियों का प्रभाव खत्म नहीं हुआ है। जबकि बाकी जिलों में आंशिक रूप से नक्सल समर्थक और नक्सल विचारधारा के लोग बचे हैं, और वे कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं हैं । ऐसे में फोर्स ने निर्णायक लड़ाई की शुरूआत बीजापुर से करने का निर्णय लिया है। सूत्र बता रहे हैं कि फोर्स करीब 50 गांवों को लक्ष्य कर यहां ऑपरेशन शुरू करेगी और नक्सलियों को सिर्फ दो विकल्प दिया जाएगा इसमें पहला विकल्प आत्मसमर्पण का है यदि कोई नक्सली आत्मसमर्पण नहीं करेगा तो उनका एनकाउंटर किया जाएगा।
Trending
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: सुकमा के वनांचलों में ‘संजीवनी’ बना स्वास्थ्य मिशन; 1.54 लाख लोगों की हुई जांच


