Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। केंद्र सरकार ने 21वीं किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। योग्य किसानों के बैंक खातों में दो हजार रुपये की अगली किस्त 19 नवंबर 2025 को जमा कर दी जाएगी। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके खाते में किस्त अटक सकती है। इसलिए समय रहते ई-केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य है। योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी जमीन का विवरण पोर्टल पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। वहीं उत्तरी व मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। अगले 3 दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने और उसके बाद 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अम्बिकापुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर शहर में 17 नवंबर को आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में झोला छाप डॉक्टरों से इलाज के चक्कर में 3 दिन के भीतर एक ही परिवार के 3 मासूमों की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसर गया है। अब इस मामले की जांच के लिए स्वास्थ अधिकारी यू एस नवरत्न ने 3 सदस्यी जांच दल का गठन किया है। टीम ने गांव में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मामला अमलीपदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ग्राम धनौरा का है। यहां रहने वाला डमरूधर नागेश मजदूरी का काम करता है। वह मक्का तोड़ने के लिए उदंती अभ्यारण्य क्षेत्र…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। मुख्यमंत्री साय आज कोंडागांव में 127 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह दोपहर लगभग 3 बजे बस्तर से कोंडागांव पहुचेंगे। जहां वह विकास नगर मैदान में आयोजित बूढ़ा देव महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान वह 12711.92 लाख रुपए की लागत के 61 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।इनमें 35 लोकार्पण कार्य – लागत 4345.88 लाख रुपये है। 26 शिलान्यास और भूमिपूजन कार्य – लागत 8366.04 लाख रुपये है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात शराब पीने के दौरान आपसी विवाद में दोस्तों ने मिलकर रोहित महंत नामक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए चांपा पुलिस ने कुछ ही घंटों में छह आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रमोद कुर्रे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 नवंबर की रात करीब 8 बजे सागर कर्ष अपने साथियों के…

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रेंगाखार में 2.71 करोड़ रूपये लागत के बालक छात्रावास निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। सुदूर वनांचल क्षेत्र के शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा देने की ऐतिहासिक पहल करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रेंगाखार कला में 2.71 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले 100 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वनांचल एवं दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों तक सभी शैक्षणिक सुविधाएँ बिना किसी भेदभाव के पहुँचे। इस आधुनिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। युवाओं का आसमान में उड़ान भरने का सपना अब तेजी से साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों का परिणाम है कि जशपुर जिले के पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय को थर्ड सीजी एनसीसी एयर स्क्वाड्रन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी क्रम में यहां के एनसीसी कैडेट्स अब जगदलपुर में अगले चरण का उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय के पांच कैडेट्स आकाश बंजारे, आर्यन निकुंज, अथर्व भगत, अंश कुमार भगत और उत्कर्ष यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनके कोच कमलेश विश्वकर्मा है। विभिन्न उड़ान कोर्सों का दिया जा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, हमारे जनजातीय समाज के विष्णु देव साय राज्य का कायाकल्प कर रहे हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तारीफ करते हुए कही। गुजरात के नर्मदा में भगवान बिरसामुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला हैं। इसी तरह BJP-NDA ने हमेशा आदिवासी समाज के होनहार साथियों को शीर्ष पदों पर पहुंचाने का प्रयास किया है। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, हमारे जनजातीय समाज के विष्णु देव साय राज्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिला अस्पताल में हुए मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखों में संक्रमण से रौशनी कम होने के गंभीर मामले ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। इसी प्रकरण की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित छह सदस्यीय टीम आज रविवार काे बीजापुर से आवापल्ली के लिए रवाना हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम अस्पताल में उपचार प्राप्त कर चुके मरीजों तथा उनके परिजनों से मिलकर घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाएगी। जांच टीम का नेतृत्व भानुप्रतापुर विधायक सावित्री मंडावी कर रही हैं। टीम में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, नारायणपुर के पूर्व विधायक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में नवंबर की शुरुआत के साथ ही प्रचंड ठंड पडने लगी है। आमतौर पर बस्तर में नवंबर के महिने में ठंड का मिजाज इतना सख्त नहीं होता जितना इस बार नजर आ रहा है। सुबह और रात के वक्त घर से बाहर निकलने पर लोगों में सिहरन पैदा हो रही है। नवंबर में दिसंबर जैसी ठंड इस बार पड़ रही है। दिन में भी हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि मौसम का यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा और इस बार नवंबर के महीने में आसमान साफ रहा…

Read More