खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। कबीरधाम जिले के छिरहा स्थित होमगार्ड कार्यालय परिसर में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बैरक के बाथरूम में एक होमगार्ड जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यालय में मौजूद अन्य जवानों ने तत्काल अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान नगर सैनिक क्रमांक 222 विनोद मेरावी, निवासी जंगल रेंगाखार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद मेरावी होमगार्ड कार्यालय परिसर स्थित बैरक में ही रहता था। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से नशे का आदी था और अक्सर ड्यूटी से अनुपस्थित रहता था। इसी कारण विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे कुछ दिनों पहले निलंबित कर दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जवान शौचालय की ओर गए थे। इसी दौरान बाथरूम के अंदर विनोद मेरावी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मामले में थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि नगर सैनिक विनोद मेरावी द्वारा बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। मृतक कुछ दिनों से निलंबित था और नशे की लत से भी परेशान बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


