खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। वहीं उत्तरी व मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। अगले 3 दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने और उसके बाद 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अम्बिकापुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर शहर में 17 नवंबर को आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, माना एयरपोर्ट में 27.6 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 26.5 डिग्री, पेंड्रारोड में 25.2 डिग्री, अम्बिकापुर में 26.2 डिग्री, जगदलपुर में 29.2 डिग्री और राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस, माना एयरपोर्ट में 13.8 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 14.4 डिग्री, पेंड्रारोड में 9.4 डिग्री, अम्बिकापुर में 6.2 डिग्री, जगदलपुर में 12.5 डिग्री, दुर्ग में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान 13 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Trending
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
- होमगार्ड कार्यालय के बैरक में जवान ने की आत्महत्या, नशे की लत और निलंबन बनी वजह
- छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई निकायों के इंजीनियर बदले
- बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- गंगरेल बांध के कायाकल्प की तैयारी, 65.50 करोड़ का मास्टर प्लान
- सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के डोलनारायण ने जैविक मिर्च से कमाया बंपर मुनाफा
- सुशासन तिहार 2026 में गांव-गांव पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं


