खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिला अस्पताल में हुए मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखों में संक्रमण से रौशनी कम होने के गंभीर मामले ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। इसी प्रकरण की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित छह सदस्यीय टीम आज रविवार काे बीजापुर से आवापल्ली के लिए रवाना हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम अस्पताल में उपचार प्राप्त कर चुके मरीजों तथा उनके परिजनों से मिलकर घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाएगी।
जांच टीम का नेतृत्व भानुप्रतापुर विधायक सावित्री मंडावी कर रही हैं। टीम में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, बबलू खत्री और बब्बू राठी शामिल हैं। यह टीम अस्पताल में हुई संभावित लापरवाही, ऑपरेशन प्रक्रिया, उपकरणों की स्थिति और संक्रमण की वास्तविक वजहों की जांच करेगी। उधर, संक्रमण से प्रभावित सभी 9 मरीजों का इलाज रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में जारी है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
Trending
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
- होमगार्ड कार्यालय के बैरक में जवान ने की आत्महत्या, नशे की लत और निलंबन बनी वजह
- छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई निकायों के इंजीनियर बदले
- बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- गंगरेल बांध के कायाकल्प की तैयारी, 65.50 करोड़ का मास्टर प्लान
- सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के डोलनारायण ने जैविक मिर्च से कमाया बंपर मुनाफा
- सुशासन तिहार 2026 में गांव-गांव पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं


