
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। मुख्यमंत्री साय आज कोंडागांव में 127 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह दोपहर लगभग 3 बजे बस्तर से कोंडागांव पहुचेंगे। जहां वह विकास नगर मैदान में आयोजित बूढ़ा देव महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान वह 12711.92 लाख रुपए की लागत के 61 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।इनमें 35 लोकार्पण कार्य – लागत 4345.88 लाख रुपये है। 26 शिलान्यास और भूमिपूजन कार्य – लागत 8366.04 लाख रुपये है।


