Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना

    November 25, 2026

    निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
    • निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
    • छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
    • मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…
    • वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
    • अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
    • विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
    • प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » जांजगीर-चांपा में सनसनीखेज वारदात: मामूली विवाद में दोस्तों ने की युवक की बेरहमी से हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार
    बिलासपुर

    जांजगीर-चांपा में सनसनीखेज वारदात: मामूली विवाद में दोस्तों ने की युवक की बेरहमी से हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 16, 2025No Comments34 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात शराब पीने के दौरान आपसी विवाद में दोस्तों ने मिलकर रोहित महंत नामक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए चांपा पुलिस ने कुछ ही घंटों में छह आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।
    जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रमोद कुर्रे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 नवंबर की रात करीब 8 बजे सागर कर्ष अपने साथियों के साथ घोघरा नाला स्थित रवि चतुर्वेदानी की किराना दुकान के पास शराब पीने की बात को लेकर गाली-गलौज और आपस में झगड़ा कर रहा था। इसी दौरान रोहित महंत सागर कर्ष को गंदी-गंदी गालियां दे रहा था, जिस पर सागर ने उसे 3–4 थप्पड़ मारे। इसके बाद रोहित वहां से भाग गया। लड़ाई-झगड़े के बाद सागर कर्ष अपने साथी नागेश्वर नायडू, अश्वनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे और आकाश उर्फ अज्जू साहू के साथ घोघरा नाला नदी किनारे मुक्तिधाम के पास बैठा था। उसी समय करीब 9:30 बजे रोहित महंत फिर वहां पहुंचा और सागर तथा उसके साथियों को दोबारा गाली-गलौज करने लगा। इसके कारण फिर से झगड़ा शुरू हो गया।
    रोहित द्वारा बार-बार गाली देने से परेशान होकर सागर कर्ष और उसके साथियों ने एक राय होकर रोहित पर हमला कर दिया। नागेश्वर नायडू, अश्वनी सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे और आकाश उर्फ अज्जू साहू ने रोहित के हाथ-पैर पकड़ लिए, जबकि सागर कर्ष ने डंडे से उसके सिर पर प्राणघातक हमला किया, जिससे वह अचेत होकर गिर गया। इसके बाद सागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहित का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस शिकायत पर पुलिस ने तुरंत हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
    घटना की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार को दी गई। अधिकारियों ने तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। चांपा थाना की टीम ने सक्रिय घेराबंदी कर सभी 6 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पहले आरोपी गुमराह करते रहे, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने सागर कर्ष के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया। वहीं सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
    गिरफ्तार आरोपियों के नाम
    हत्या के मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी चांपा थाना क्षेत्र के घोघरा नाला के निवासी हैं।
    1. सागर कर्ष पिता छतराम कर्ष, उम्र 27 वर्ष
    2. नागेश्वर नायडू पिता राजू नायडू, उम्र 23 वर्ष
    3. अश्वनी कुमार सतनामी पिता लक्ष्मी प्रसाद सतनामी, उम्र 24 वर्ष
    4. विजय श्रीवास पिता नर्मदा श्रीवास, उम्र 25 वर्ष
    5. विनय कुर्रे पिता ललित कुर्रे, उम्र 29 वर्ष
    6. आकाश उर्फ अज्जू साहू पिता गोपाल साहू, उम्र 25 वर्ष

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026

    मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान

    November 24, 2026

    सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना

    By Khabar WorldNovember 25, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवंबर के अंत में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सुबह…

    निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

    November 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना

    November 25, 2026

    निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

    November 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

    November 25, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.