खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। केंद्र सरकार ने 21वीं किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। योग्य किसानों के बैंक खातों में दो हजार रुपये की अगली किस्त 19 नवंबर 2025 को जमा कर दी जाएगी। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके खाते में किस्त अटक सकती है। इसलिए समय रहते ई-केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य है।
योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी जमीन का विवरण पोर्टल पर दर्ज है, जिनका बैंक खाता आधार से जुड़ा है और जिन्होंने समय पर अपनी पहचान की पुष्टि करा ली है। सरकार आधार सत्यापन के माध्यम से यह सुनिश्चित करती हैं कि सहायता राशि सही व्यक्ति तक पहुंचे और फर्जी लाभार्थियों को रोका जा सके।
सीएससी और डाक भुगतान बैंक से भी सुविधा
ग्रामीण इलाकों के किसानों के लिए नजदीकी लोक सेवा केंद्र पर भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है। वहीं जिनका बैंक खाता अभी तक आधार से नहीं जुड़ा है, वे डाक भुगतान बैंक के माध्यम से घर बैठे आधार आधारित खाता खुलवा सकते है।
पोर्टल पर ऐसे मिलती रहेगी जानकारी किसान अपनी किस्त की स्थिति, ई-केवाईसी और पात्रता की जानकारी योजना के पोर्टल पर किसान कॉर्नर के माध्यम से देख सकते है।
Trending
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
- होमगार्ड कार्यालय के बैरक में जवान ने की आत्महत्या, नशे की लत और निलंबन बनी वजह
- छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई निकायों के इंजीनियर बदले
- बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- गंगरेल बांध के कायाकल्प की तैयारी, 65.50 करोड़ का मास्टर प्लान
- सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के डोलनारायण ने जैविक मिर्च से कमाया बंपर मुनाफा
- सुशासन तिहार 2026 में गांव-गांव पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं


