Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
- होमगार्ड कार्यालय के बैरक में जवान ने की आत्महत्या, नशे की लत और निलंबन बनी वजह
- छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई निकायों के इंजीनियर बदले
- बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- गंगरेल बांध के कायाकल्प की तैयारी, 65.50 करोड़ का मास्टर प्लान
- सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के डोलनारायण ने जैविक मिर्च से कमाया बंपर मुनाफा
- सुशासन तिहार 2026 में गांव-गांव पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं
Author: Khabar World
नई दिल्ली। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में बड़ा भूचाल ला दिया है। रोमांच से भरे इस मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा, और इस हार का सीधा असर टीम इंडिया की रैंकिंग पर पड़ा। जहां मैच गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के लिए याद किया जाएगा, वहीं भारत के लिए यह नतीजा WTC की रेस में एक बड़ा झटका साबित हुआ। मैच रहा गेंदबाजों के नाम पहले दिन से ही गेंदबाज…
नई दिल्ली। अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और इसी के साथ ये धुआंधार नोट भी छाप रही है। शानदार ओपनिंग के बाद इसके दूसरे दिन भी कमाई में जबरदस्त ग्रोथ देखी गई। चलिए जानते हैं ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है? ‘दे दे प्यार दे 2’ ने तीसरे दिन कितनी कमाई की? ‘दे दे प्यार दे 2’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिनांक 16/11/2025 रविवार को सुबह 10:00 बजे श्याम नगर नव जागरण विकास समिति की आवश्यक मासिक बैठक महाराणा प्रताप उद्यान में आयोजित की गई। जिसमें श्याम नगर की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा हुई। जिसमें वार्ड में फैले नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने हेतु 19 नवंबर को रायपुर पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह जी एवम जिलाधीश श्री गौरव सिंह जी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही सफाई, उद्यानो के रख रखाव एवं अनेक समस्याओं के निदान के लिए चर्चा हुई। जिसमें वार्ड के पार्षद संतोष साहू, अध्यक्ष गुरमीत सिंघ टोनी, संरक्षक दीपक…
नई दिल्ली। कई तरह के ड्राई फ्रूट्स होते हैं, जिसमें आप काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश का सेवन और घर पर बनने वाले व्यंजनों में अधिक इस्तेमाल होता है। लेकिन, अक्सर लोग एक सूखे मेवे के पोषक तत्वों और फायदों को नजरअंदाज कर देते हैं। वह ड्राई फ्रूट है पिस्ता (Pistachio)। जी हां, अधिकतर लोग पिस्ता सबसे कम खरीदते हैं, लेकिन ये खाने में जितना टेस्टी और हेल्दी होता है, उसके बारे में काफी लोगों को नहीं पता होगा। सर्दियों में खासकर, पिस्ता आपकी स्किन की देखभाल के लिए बेस्ट माना गया है। यह रूखी त्वचा में भी जान फूंक देता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। धर्मांतरण को लेकर बवाल नहीं थम रहा है। रविवार को शहर से लगे चिल्हाटी स्थित झोपड़ीनुमा मकान में प्रार्थना सभा की जा रही थी, जहां हिंदू महिलाओं और बच्चों को बुलाया गया था। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता लाउडस्पीकर लेकर पहुंच गए और अलाउंस कर हंगामा मचाने लगे। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। हिंदूवादी संगठन का कहना है कि प्रार्थना सभा के नाम पर भोले-भाले हिंदुओं का ब्रेनवॉश किया जा रहा है। पिछले छह महीने में इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। केंद्र सरकार ने 21वीं किस्त जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। योग्य किसानों के बैंक खातों में दो हजार रुपये की अगली किस्त 19 नवंबर 2025 को जमा कर दी जाएगी। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके खाते में किस्त अटक सकती है। इसलिए समय रहते ई-केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य है। योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी जमीन का विवरण पोर्टल पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। वहीं उत्तरी व मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। अगले 3 दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने और उसके बाद 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अम्बिकापुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर शहर में 17 नवंबर को आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में झोला छाप डॉक्टरों से इलाज के चक्कर में 3 दिन के भीतर एक ही परिवार के 3 मासूमों की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसर गया है। अब इस मामले की जांच के लिए स्वास्थ अधिकारी यू एस नवरत्न ने 3 सदस्यी जांच दल का गठन किया है। टीम ने गांव में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मामला अमलीपदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ग्राम धनौरा का है। यहां रहने वाला डमरूधर नागेश मजदूरी का काम करता है। वह मक्का तोड़ने के लिए उदंती अभ्यारण्य क्षेत्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। मुख्यमंत्री साय आज कोंडागांव में 127 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह दोपहर लगभग 3 बजे बस्तर से कोंडागांव पहुचेंगे। जहां वह विकास नगर मैदान में आयोजित बूढ़ा देव महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान वह 12711.92 लाख रुपए की लागत के 61 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।इनमें 35 लोकार्पण कार्य – लागत 4345.88 लाख रुपये है। 26 शिलान्यास और भूमिपूजन कार्य – लागत 8366.04 लाख रुपये है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात शराब पीने के दौरान आपसी विवाद में दोस्तों ने मिलकर रोहित महंत नामक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए चांपा पुलिस ने कुछ ही घंटों में छह आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रमोद कुर्रे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 नवंबर की रात करीब 8 बजे सागर कर्ष अपने साथियों के…

