खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिनांक 16/11/2025 रविवार को सुबह 10:00 बजे श्याम नगर नव जागरण विकास समिति की आवश्यक मासिक बैठक महाराणा प्रताप उद्यान में आयोजित की गई। जिसमें श्याम नगर की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा हुई। जिसमें वार्ड में फैले नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने हेतु 19 नवंबर को रायपुर पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह जी एवम जिलाधीश श्री गौरव सिंह जी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही सफाई, उद्यानो के रख रखाव एवं अनेक समस्याओं के निदान के लिए चर्चा हुई।
जिसमें वार्ड के पार्षद संतोष साहू, अध्यक्ष गुरमीत सिंघ टोनी, संरक्षक दीपक भारद्वाज (पोल्ले) कोषाध्यक्ष धीरज जोधानी, व्यास पाठक, शंकर गुप्ता, दीपक पाठक, सुभाषचंद्र झा, मजीद खान, डॉ चूटे , डॉ गोपी चंद सचदेव, रमेश वालेचा जी,हेमंत मुदलियार,वरुण श्रीवास्तव, श्रीमति माधुरी पटेल हरजीत सिंह काला, हरीश कृपलानी, राजेश साहू, बिरजू साहू, रोहित भारद्वाज, महेश रूपरेला, मंजीत भाटिया, कमला कांत पांडे, शिव यादव, थानेंद्र साहू, अमर प्रेमचंदानी, प्रकाश बख़रू जी सहिंता वार्ड के सैंकड़ो प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
Trending
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
- होमगार्ड कार्यालय के बैरक में जवान ने की आत्महत्या, नशे की लत और निलंबन बनी वजह
- छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई निकायों के इंजीनियर बदले
- बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- गंगरेल बांध के कायाकल्प की तैयारी, 65.50 करोड़ का मास्टर प्लान
- सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के डोलनारायण ने जैविक मिर्च से कमाया बंपर मुनाफा
- सुशासन तिहार 2026 में गांव-गांव पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं


