खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। धर्मांतरण को लेकर बवाल नहीं थम रहा है। रविवार को शहर से लगे चिल्हाटी स्थित झोपड़ीनुमा मकान में प्रार्थना सभा की जा रही थी, जहां हिंदू महिलाओं और बच्चों को बुलाया गया था। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता लाउडस्पीकर लेकर पहुंच गए और अलाउंस कर हंगामा मचाने लगे।
मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। हिंदूवादी संगठन का कहना है कि प्रार्थना सभा के नाम पर भोले-भाले हिंदुओं का ब्रेनवॉश किया जा रहा है। पिछले छह महीने में इस तरह से प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण के आरोप में 38 से अधिक केस दर्ज हो चुका है।
दरअसल, रविवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि सरकंडा के चिल्हाटी में एक मकान में आयोजित प्रार्थना सभा में हिंदू महिलाओं और बच्चों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।जिसके बाद कार्यकर्ता लाउडस्पीकर लेकर पहुंचे। माइक पर एक कार्यकर्ता हिंदुओं जागो-जागो, तुम्हारे बीच भगवान को गाली देने वाले तुम्हारे बीच रह रहा है। निकलो बाहर, हिंदुओं को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। हिंदुओं को बरगला कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, कब तक घर पर छिपकर बैठे रहोगे, निकलो बाहर जैसी बातें कहते नजर आया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया, जिसके बाद पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रार्थना सभा को बंद कराया।
Trending
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
- होमगार्ड कार्यालय के बैरक में जवान ने की आत्महत्या, नशे की लत और निलंबन बनी वजह
- छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई निकायों के इंजीनियर बदले
- बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- गंगरेल बांध के कायाकल्प की तैयारी, 65.50 करोड़ का मास्टर प्लान
- सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के डोलनारायण ने जैविक मिर्च से कमाया बंपर मुनाफा
- सुशासन तिहार 2026 में गांव-गांव पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं


