Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सजग पुलिसिंग से टली बड़ी अनहोनी: पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी हिरासत में
- खारुन नदी के पास ₹1.80 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में सनसनी: पत्नी का इलाज करा रहे युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
- बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास- ओ.पी. चौधरी
- प्रतिबंधित वन्य जीव कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर को चार ई-रिक्शे प्रदान किए। उन्होंने लोकभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपने स्वेच्छानुदान मद से चार ई-रिक्शे की चाबी वाहन चालकों को सौंपी और हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इन वाहनों का उपयोग विभिन्न सरस्वती शिक्षा संस्थानों में किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना सहित संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बोड़ला से भोरमदेव तक सड़क उन्नयन हेतु मुख्यमंत्री ने की घोषणा देश के पर्यटन मानचित्र पर सबसे तेजी से उभरता छत्तीसगढ़ : शेखावत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत के विकास का ग्रोथ इंजन छत्तीसगढ़ बनता जा रहा है छत्तीसगढ़ इस संकल्प के साथ में हम सब लोग काम करेंगे ऐसा भरोसा और विश्वास आप सबको दिलाते हुए आप सबको बहुत सारी बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सतत आगे बढ़े और छत्तीसगढ़ का पर्यटन विकसित हो छत्तीसगढ़ की संस्कृति सुरक्षित और संरक्षित हो जिससे छत्तीसगढ़ की एक अलग पहचान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर इन दिनों धर्मांतरण का हॉटस्पाट बना हुआ है। जिले के अलग-अलग इलाकों से लगातार धर्मांतरण की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव का है। जहां से धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव में नए साल पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इसमें लोगों को भोजन और स्वास्थ्य का प्रलोभन देकर बुलाया गया था। इस दौरान लोगों का धर्मांतरण भी कराया जा रहा था। ग्रामीणों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उप मुख्यमत्री अरुण साव की तुलना बंदर से किए जाने पर एक के बाद एक मंत्रियों के बयान सामने आ रहे हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े नेता हैं, ऐसी भाषा नहीं होनी चाहिए। शब्दों की एक सीमा होती है, इसे समझना चाहिए। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल के बयान पर मीडिया से चर्चा में कहा कि जैसे उन्होंने भाषा की सीमा नहीं समझी, वैसे ही उन्होंने भ्रष्टाचार में भी सीमा नहीं समझी, ऐसा भ्रष्टाचार किया जो कहीं नहीं हुआ। उन्होंने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के मौजूदा उप मुख्यमंत्री पर टिप्पणी कर पूर्व सीएम भूपेश बघेल प्रदेश के साहू समाज के निशाने अपर आ गए है। छत्तीसगढ़ साहू समाज ने सभी जिलों में SP को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। समाज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को माफी मंगवाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। यह ज्ञापन डिप्टी CM अरुण साव पर भूपेश बघेल की की गई टिप्पणी के संदर्भ में दिया जाएगा। साहू समाज के अध्यक्ष नीरेन्द्र साहू 5 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ज्ञापन सौंपने के लिए साहू समाज ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र…
नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। नए साल का आगमन केवल कैलेंडर की तिथि बदलना मात्र नहीं होता, बल्कि यह ऐसा सुअवसर भी होता है जब हमारे पास संकल्पों की सूची भी होती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए, बुरी आदतों से दूर रहने के लिए या अपने लक्ष्यों को पाने के लिए नए साल पर लोग संकल्प लेते हैं। इस साल 2026 में आप शास्त्रों में बताए तीन संकल्प जरूर लें। इन सकल्पों को अपनाने से आपको भगवान की कृपा प्राप्त होगी और जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मानसिक संतुलन भी बढ़ेगा। आइए जानते हैं…
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक बार फिर रोमांचक वनडे सीरीज का मंच सजने वाला है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज इसी महीने जनवरी 2026 में खेली जाएगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए काफी अहम मानी जा रही है। कब शुरू होगी भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी। पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट और तीसरा…
नई दिल्ली। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्तों से ‘अवतार फायर एंड ऐश’ न सिर्फ टिकी हुई है बल्कि बड़े रिकॉर्ड भी बना रही है। फिल्म 2025 में इंडिया में रिलीज हुई सभी हॉलीवुड फिल्मों के कलेक्शन को पीछे करते हुए नंबर 1 हॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड बना चुकी है। अब साल 2026 में एंट्री करते ही आज यानी 14वें दिन फिल्म की कमाई में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिल्म ने 14वें दिन ही हॉलीवुड की साल 2019 की बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है। तो चलिए फिल्म का कलेक्शन जानते हैं और ये…
नई दिल्ली। सर्दियों में बाजरे की रोटी का सेवन खूब किया जाता है। यह न सिर्फ शरीर को गर्म रखती है बल्कि इसमें मौजूद तत्व हमारे शरीर को कई तरह से फायदे भी पहुंचाते हैं। कई लोग इसका सेवन सुबह करते हैं, वहीं बहुत लोग इसे रात के समय खाते हैं। चूंकि बाजरे की रोटी पचने में समय लेती है, इसलिए विशेषज्ञों के अनुसार इसका सेवन दोपहर में करना सबसे फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स की मात्रा अधिक पाई जाती है। बाजरे में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है…

