खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के विभिन्न थाना में गुम व चोरी हुए मोबाईल बरामदगी हेतु सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कश्यप के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया। उक्त टीम द्वारा उचित कार्यवाही करते हुए छत्तीसगढ़ व सीमावर्ती राज्यों एवं जिले के अंदरूनी क्षेत्रों से गुम व चोरी हुए मोबाईल नंबर-आईएमईआई नबरों को सीईआईआर पओर्टल के माध्यम से ट्रेस करते हुये मोबाईल सेट कुल 52 नग (अनुमानित बाजार मूल्य आठ लाख रूपये) बरामद की गयी है।
बरामद किये गये मोबाईलों को आज 5 मई को संबंधित मोबाईल मालिकों को सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह के हाथों मोबाईल मालिकों को सुपुर्द किया गया। मोबाईल धारकों ने गुम हुए मोबाईल पाकर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इससे पूर्व 6 जनवरी 2026 को 112 मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किये जा चुके है। उक्त कार्यवाही में जिला सुकमा के सायबर सेल सहायक नोडल सुश्री मोनिका श्याम साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कश्यप, प्रधान आरक्षक महेन्द्र बहादुर कंवर, आरक्षक नेमपाल दिवाकर, मीना गावड़े, रूखमणी यादव, लीलाराम पटेल, सुब्बाराव पोडियाम, सुरेश पोडियम का योगदान रहा।
Trending
- जशपुर में जिला प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन: अवैध उर्वरक बिक्री पर 79 बोरी खाद जब्त, FIR की तैयारी
- सेलो बोर और कृषि यंत्रों पर अनुदान से खेती हुई आसान, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता
- कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में अनूठी पहल : मुनगा पौधारोपण से घर-घर पहुंचेगा पोषण का संदेश
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुरुद में हेरोइन तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- जनता की चौपाल: भाजपा सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनीं समस्याएं, 100 से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा
- महादेव ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट के जरिए घुसपैठ और भारत प्रत्यर्पण की पूरी इनसाइड स्टोरी
- बिहान’ योजना से सविता साहू बनीं ‘लखपति दीदी’
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीएम आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न


