खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर इन दिनों धर्मांतरण का हॉटस्पाट बना हुआ है। जिले के अलग-अलग इलाकों से लगातार धर्मांतरण की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव का है। जहां से धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव में नए साल पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इसमें लोगों को भोजन और स्वास्थ्य का प्रलोभन देकर बुलाया गया था। इस दौरान लोगों का धर्मांतरण भी कराया जा रहा था। ग्रामीणों को इसकी खबर लगने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में संबंधित पास्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
- तेलीबांधा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सजग पुलिसिंग से टली बड़ी अनहोनी: पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी हिरासत में
- खारुन नदी के पास ₹1.80 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए

