खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उप मुख्यमत्री अरुण साव की तुलना बंदर से किए जाने पर एक के बाद एक मंत्रियों के बयान सामने आ रहे हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े नेता हैं, ऐसी भाषा नहीं होनी चाहिए। शब्दों की एक सीमा होती है, इसे समझना चाहिए।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल के बयान पर मीडिया से चर्चा में कहा कि जैसे उन्होंने भाषा की सीमा नहीं समझी, वैसे ही उन्होंने भ्रष्टाचार में भी सीमा नहीं समझी, ऐसा भ्रष्टाचार किया जो कहीं नहीं हुआ। उन्होंने भ्रष्टाचार में भी नवाचार किया। उनके परिवार के किसी पर टिप्पणी की जाए तो उन्हें भी अच्छा नहीं लगेगा। हमारी पार्टी में गिरे हुए को उठाने का काम किया जाता है, खुद गिराने का काम नहीं करते हैं।
वहीं कांग्रेस कार्यकारिणी का अब तक नहीं गठन नहीं होने पर विजय शर्मा ने कहा कि दीपक बैज कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं, अच्छा काम कर रहे हैं। संगठन का विषय है, लेकिन उनकी टांग कितनी खींची गई है, यह देखना होगा। पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जल्द लागू होगी। तैयारियां लगभग पूरी है। अधोसंरचना का पूर्वावलोकन किया जा चुका है। 23 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी।
Trending
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
- तेलीबांधा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सजग पुलिसिंग से टली बड़ी अनहोनी: पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी हिरासत में
- खारुन नदी के पास ₹1.80 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए


