खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर में एक मरीज के पति लक्ष्मण ने बाथरूम की खिड़की के तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। यह घटना फीमेल मेडिसिन वार्ड में हुई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी फैल गई। घायल को तत्काल आपातकाल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मरीज के परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसी कारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया है। फिलहाल, घायल लक्ष्मण का उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। अस्पताल प्रशासन इस घटना के कारणों की जांच कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मारडूम निवासी 28 वर्षीय पायके माड़वी पीलिया के इलाज के लिए फीमेल मेडिसिन वार्ड के बिस्तर संख्या 18 पर भर्ती हैं। आज मंगलवार सुबह उनके पति लक्ष्मण बाथरूम में गए और वहां लगे लोहे के रॉड को मोड़कर खिड़की से नीचे छलांग लगा दी, जिसे देखकर नीचे काम कर रहे सफाई कर्मचारी ने सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दी। सुरक्षाकर्मियों ने बिना देर किए घायल लक्ष्मण को उठाया और बेहतर उपचार के लिए आपातकाल ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल अधीक्षक अनुरूप साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को देखने के बाद चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। अस्पताल अधीक्षक अनुरूप साहू ने उस खिड़की का भी निरीक्षण किया जहां से लक्ष्मण ने छलांग लगाई थी। इसके बाद अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में अस्पताल की सभी टूटी-फूटी खिड़कियों को जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया गया है।
Trending
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद
- बीजापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 62 चालकों पर गिरी गाज, ₹27,200 का जुर्माना वसूला
- जगदलपुर में आतंक का पर्याय बना नकाबपोश लुटेरा गिरफ्तार, 9 वारदातों का खुलासा; युवती को 100 मीटर घसीटने का वीडियो आया था सामने
- नक्सल अभियन से बरामद 14 लाख 89 हजार के लिए दावा या आपत्ति आमंत्रित
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ‘बगिया’ की त्वरित कार्रवाई: आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के आश्रित को मिली ₹4 लाख की तात्कालिक राहत
- वीबी-जी राम-जी योजना: ग्रामीणों को रोजगार, जल संरक्षण बना समृद्ध आजीविका का आधार
- नैनो डीएपी ने बढ़ाया किसान का विश्वास : कम मात्रा में मिला बेहतर पोषण
- प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ रामबती का सपना


