खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले सिटी काेतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत पंडरीपानी दूध नदी स्टॉप में मुखबिर की सूचना पर कछुआ ले जा रहे तीन आरोपियों मनबोध राम भेड़िया, संदीप कुमार गोटा व एवन गोटा को आज मंगलवार काे वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि कांकेर जिले के ही ग्राम पोटगॉव निवासी मनबोध राम भेड़िया, संदीप कुमार गोटा व एवन गोटा एक बोरी में कछुए लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस की टीम ने घेराबंदी करते हुए पंडरीपानी दूध नदी के पास सभी आरोपी को घेराबंदी कर पकड़कर उनके कब्जे से 7 कछुआ बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही उपरांत रिमांड़ पर रवाना किया गया है।
Trending
- खारुन नदी के पास ₹1.80 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में सनसनी: पत्नी का इलाज करा रहे युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
- बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास- ओ.पी. चौधरी
- प्रतिबंधित वन्य जीव कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त


