खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डीडी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खारुन नदी किनारे संदिग्ध रूप से गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से खड़ा है। मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सागर ध्रुवलहरे (उम्र 19 वर्ष) निवासी जिला बलौदा बाजार बताया।
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे कुल 3 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹1,80,000/- है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
आरोपी- सागर धृतलहरे उर्फ राजा उम्र 19वर्ष निवासी कानाकोट पलारी ,जिला बालोदाबाज़ार
Trending
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
- तेलीबांधा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सजग पुलिसिंग से टली बड़ी अनहोनी: पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी हिरासत में
- खारुन नदी के पास ₹1.80 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए


