नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक बार फिर रोमांचक वनडे सीरीज का मंच सजने वाला है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज इसी महीने जनवरी 2026 में खेली जाएगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए काफी अहम मानी जा रही है।
कब शुरू होगी भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी। पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट और तीसरा व आखिरी वनडे 18 जनवरी को इंदौर में आयोजित होगा। तीनों मुकाबले डे-नाइट होंगे, जिनमें टॉस दोपहर 1 बजे और मैच 1:30 बजे से शुरू होगा।
भारतीय टीम के चयन पर सस्पेंस
वनडे सीरीज से पहले भारतीय स्क्वाड को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। चयनकर्ता श्रेयस अय्यर की फिटनेस की फिटनेस को लेकर हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। जिस वजह से टीम का ऐलान थोड़ा टल सकता है। अगर अय्यर फिट नहीं होते हैं तो ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है।
इसके अलावा हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने की भी चर्चा है। वहीं, ऋषभ पंत की वापसी को लेकर भी सवाल बने हुए हैं। जबकि ईशान किशन और विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे सरफराज खान पर सबकी नजरें टिकी होंगी।
रोहित-विराट से होंगी बड़ी उम्मीदें
रोहित शर्मा और विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों का अनुभव और रन बनाने की क्षमता इस सीरीज में भारत के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकती है। वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिहाज से भी यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड मजबूत रहा है। अब तक खेले गए 120 वनडे मुकाबलों में भारत ने 62 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 52 में जीत मिली है। 7 मैच बेनतीजा रहे हैं और एक मुकाबला टाई रहा है। टीम इंडिया इस रिकॉर्ड को और बेहतर करना चाहेगी।
पूरा शेड्यूल एक नजर में
11 जनवरी – पहला वनडे, वडोदरा (बीसीएस स्टेडियम)
14 जनवरी – दूसरा वनडे, राजकोट (निरंजन शाह स्टेडियम)
18 जनवरी – तीसरा वनडे, इंदौर (होल्कर स्टेडियम)
कहां देखें लाइव मैच
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन यूजर्स JioHotstar पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर।
न्यूजीलैंड स्क्वाड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, फॉल्क्स, मिच हे, जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिशेल, निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल राय, विल यंग।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


