Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनज़र पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसे वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी का दायित्व सौंपा गया है। विशेष टीम द्वारा घटना स्थलों एवं उनके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज खंगाले…

Read More

मुख्यमंत्री कॉस्मो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर एक्सपो 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर में रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मोपॉलिटन रायपुर द्वारा आयोजित कॉस्मो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर एक्सपो 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। व्यापार जगत की बेहतरी और ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जीएसटी दरों में कटौती की गई, जिसका सीधा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में मंडी में लगने वाला शुल्क को शून्य करने की घोषणा की।राइस मिल एसोसिएशन की मांग पर अगले एक साल के लिए यह बड़ी राहत दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि दूसरे संस्करण का आयोजन छत्तीसगढ़ में होना सौभाग्य का विषय है। धान की जितनी प्रजातियां छत्तीसगढ़ में हैं, उतनी कहीं और नहीं है। छत्तीसगढ़ में हजारों किस्म के चावल उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में अनेक स्टॉल लगे, अलग-अलग…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। अंबिकापुर के गांधीनगर इलाके में आज सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बबलू मंडल के रूप में हुई है, जो सुभाष नगर का निवासी बताया जा रहा है। लाश मिलने की खबर मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शव की हालत को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को जेएसपीएल ब्लॉक और रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव कटे हुए हालत में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास है। मृतक के शरीर पर गुलाबी और पीले रंग का कंबल था तथा पैरों में काले रंग की रबर चप्पल पहने हुए है। शव…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब का चुनावी दंगल पूरी तरह सज चुका है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही पत्रकारिता जगत के बड़े-बड़े सूरमा मैदान में उतर आए हैं। अध्यक्ष पद के लिए जहां 6 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं, वहीं महासचिव पद के लिए 8 दावेदार हैं। कुल मिलाकर अलग-अलग पदों के लिए 38 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। सबसे दिलचस्प और कांटे की टक्कर अध्यक्ष पद को लेकर देखने को मिल रही है।अध्यक्ष पद की दौड़ में तीन पूर्व अध्यक्ष आमने-सामने हैं। चार बार के पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसद्कर, पूर्व अध्यक्ष के.के. शर्मा और वर्तमान अध्यक्ष प्रफुल्ल…

Read More

मकर संक्रांति पर दान फलदायी होता है लेकिन इस दिन कुछ चीजें भूलकर भी दान नहीं करना चाहिए, शास्त्रों के अनुसार इससे शनि नाराज हो सकते हैं, व्यक्ति पुण्य की जगह पाप का भागी बनता है। मकर संक्रांति के दिन तेल का दान नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन तेल का दान करने पर शनि के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है। सेहत संबंधी समस्याएं होने लगती है। रिश्तों में खटास आ सकती है। सुख-शांति भंग हो सकती है। मकर संक्रांति लोहे से बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता अनुसार इससे घर-परिवार में झगड़े…

Read More

नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी रखते हुए पांचवें सप्ताह में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इस स्पाई थ्रिलर ने 5वें हफ्ते में 51 करोड़ से ज्यादा का शानदार नेट कलेक्शन किया और ‘छावा’ को आसानी से पीछे छोड़ दिया, जिसने इसी ड्यूरेशन में लगभग 30 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ रिकॉर्ड बनाया था। वहीं अब ‘धुरंधर’ रिलीज के छठे हफ्ते में एंट्री कर गई है। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म रिलीज के छठे फ्राइडे यानी 36वें दिन कितना कलेक्शन किया है? ‘धुरंधर’ ने 36वें दिन कितना कलेक्शन किया है?…

Read More

नई दिल्ली। ठंड के मौसम में लहसुन का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और सर्दी-खांसी से बचाव करता है। लहसुन दिल को स्वस्थ रखता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, जोड़ों के दर्द में राहत देता है और त्वचा-बालों को पोषण देकर उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। सर्दियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। ठंड में ये प्राकृतिक कवच का काम करता है। ठंड के मौसम में लहसुन का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां दिनांक 05 जनवरी 2025 को एक नाबालिक बालिका अपनी दीदी के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने साइबर तकनीकी की मदद से अपहृता और आरोपी की लोकेशन रायगढ़ में ट्रेस की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के निर्देश पर टीम बनाकर तत्काल कार्रवाई की गई। घेराबंदी…

Read More