खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां दिनांक 05 जनवरी 2025 को एक नाबालिक बालिका अपनी दीदी के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी।
परिजनों द्वारा तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने साइबर तकनीकी की मदद से अपहृता और आरोपी की लोकेशन रायगढ़ में ट्रेस की।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के निर्देश पर टीम बनाकर तत्काल कार्रवाई की गई।
घेराबंदी कर बालिका को नागेश सूर्यवंशी के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने शादी का झांसा देकर अनाचार करने और अपने दोस्त गुलशन टैगोर के साथ मिलकर मोटरसाइकिल से बालिका को भगाने की बात कबूल की।
पुलिस ने आरोपी के साथी को भी गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
Trending
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ


