खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 23 नवंबर को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी नगर क्षेत्रांतर्गत सरोना स्थित रेलवे प्लेटफॉर्म के पास 1 महिला अपने पास गांजा रखी है तथा कहीं जाने की फिराक में है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पहुंचकर मुखबिर द्वारा हुलिये की महिला को चिन्हिंत कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनाली मोटे निवासी मुम्बई महाराष्ट्र का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर अलग – अलग बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
महिला आरोपी सोनाली मोटे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 12 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 730/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।
गिरफ्तार महिला आरोपी- सोनाली मोटे पति सम्भाजी मोटे उम्र 42 साल निवासी जी-1/13 न्यू म्हदा चॉल कोकरी अगर सिओन कोलीवाडा वाडला मुम्बई महाराष्ट्र।
Trending
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार


