खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को जेएसपीएल ब्लॉक और रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव कटे हुए हालत में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई है।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास है। मृतक के शरीर पर गुलाबी और पीले रंग का कंबल था तथा पैरों में काले रंग की रबर चप्पल पहने हुए है।
शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण उसे मरच्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में शव के फोटोग्राफ्स साझा कर मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान संबंधी कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली के मोबाइल नंबर 9479193209 पर संपर्क कर सहयोग करें।
Trending
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ


