मकर संक्रांति पर दान फलदायी होता है लेकिन इस दिन कुछ चीजें भूलकर भी दान नहीं करना चाहिए, शास्त्रों के अनुसार इससे शनि नाराज हो सकते हैं, व्यक्ति पुण्य की जगह पाप का भागी बनता है।
मकर संक्रांति के दिन तेल का दान नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन तेल का दान करने पर शनि के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है। सेहत संबंधी समस्याएं होने लगती है। रिश्तों में खटास आ सकती है। सुख-शांति भंग हो सकती है।
मकर संक्रांति लोहे से बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता अनुसार इससे घर-परिवार में झगड़े होने की संभावना बढ़ जाती है।
बासी भोजन, फटे-पुराने कपड़े, इस्तेमाल की हुई वस्तु मकर संक्रांति पर भूलकर भी दान करें। ऐसा करने पर कुंडली में शनि कुपित होते हैं और व्यक्ति आर्थिक रूप से संघर्ष करता है।
इस साल मकर संक्रांति के दिन एकादशी भी रहेगी ऐसे में इस दिन चावल का दान करने से परहेज करें। एकादशी पर चावल का दान करना शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं इससे व्यक्ति की पूजा पाठ निष्फल होती है।
मकर संक्रांति पर तिल, गुड़, अन्न, वस्त्र, घी, तेल और तांबे के बर्तन का दान करना शुभ माना जाता है। इससे पितृदोष शांत होता है और पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है।
मकर संक्रांति के दिन सूर्य को अर्घ्य दें और शनि देव को तेल चढ़ाएं। ये उपाय व्यक्ति को जन्मों जन्मांतर तक शुभ फल देता है। शनि कुंडली में मजबूत होते हैं।
Trending
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ


