खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से राजनीतिक बयानबाजी तेज है।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की जनता ने खारिज किया है। दूसरे राज्य की जनता भूपेश बघेल को क्यों सुनेंगे। जहां राहुल और भूपेश के पैर पड़ेंगे, कांग्रेस हारेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है।
पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधन के दौरान कहा था कि कांग्रेस कम्युनिस्ट विचारधारा को अपनाने में लगी है। इस बयान पर प्रकाश डालते हुए डिप्टी सीएम साव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सोच समझकर बिलकुल सही कहा है। कांग्रेस की गतिविधियां अर्बन नक्सल की तरह है। कांग्रेस देश के हितों के विपरीत काम कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल
- भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- गौरेला वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: 500 से अधिक बल्लियां जब्त
- मुख्यमंत्री साय से मिले क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी
- झारखंड शराब घोटाला: निलंबित IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली सशर्त अग्रिम जमानत
- अतिसंवेदनशील क्षेत्र तर्रेम के ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, NQAS से हुआ प्रमाणित
- डिप्टी सीएम साव का बड़ा हमला: “जहां राहुल-भूपेश के कदम पड़ेंगे, वहां कांग्रेस की हार तय”
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे


