खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के लिए प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सपघरा के सुखबासुपारा में नलकूप खनन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के ग्रामीणों ने सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देकर पेयजल समस्या के समाधान की मांग की थी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने नलकूप खनन कराया, जिससे अब ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल गई है।
नलकूप शुरू होने के साथ ही गांव में खुशी का माहौल है। अब लोगों को पानी के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने इस त्वरित पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रशासन का आभार जताते हुए इसे भीषण गर्मी के बीच बड़ी सौगात बताया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल
- भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- गौरेला वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: 500 से अधिक बल्लियां जब्त
- मुख्यमंत्री साय से मिले क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी
- झारखंड शराब घोटाला: निलंबित IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली सशर्त अग्रिम जमानत
- अतिसंवेदनशील क्षेत्र तर्रेम के ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, NQAS से हुआ प्रमाणित
- डिप्टी सीएम साव का बड़ा हमला: “जहां राहुल-भूपेश के कदम पड़ेंगे, वहां कांग्रेस की हार तय”
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे


