खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में मंडी में लगने वाला शुल्क को शून्य करने की घोषणा की।राइस मिल एसोसिएशन की मांग पर अगले एक साल के लिए यह बड़ी राहत दी गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि दूसरे संस्करण का आयोजन छत्तीसगढ़ में होना सौभाग्य का विषय है। धान की जितनी प्रजातियां छत्तीसगढ़ में हैं, उतनी कहीं और नहीं है। छत्तीसगढ़ में हजारों किस्म के चावल उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में अनेक स्टॉल लगे, अलग-अलग किस्म के चावल प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें दंतेवाड़ा का स्टॉल भी शामिल है। साथ ही ऑर्गेनिक सेक्टर में प्रगति देखने को मिली है।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ का करीब 1 लाख मीट्रिक टन चावल 90 देशों में एक्सपोर्ट होता है। पिछली बार भी बड़ी मात्रा में धान खरीदी की गई थी। इस बार भी धान खरीदी जारी है। किसानों को सरकार का सहयोग मिल रहा है। धान के प्रोडक्शन में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा देशों में धान एक्सपोर्ट करने की कोशिश है। यह समिट आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी।
Trending
- रायपुर में भाजपा का ‘विजय शंखनाद’: एकात्म परिसर में मनाया गया भव्य उत्सव
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ


