Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त
- नगरीय निकायों के कार्यों की मैराथन समीक्षा का दूसरा दिन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा
- छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का नया रोडमैप: 750 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में इस वर्ष धान उठाव को लेकर प्रशासन ने सुनियोजित रणनीति अपनाई है, 79 खरीदी केंद्रों में जमा धान को समय पर और सुरक्षित तरीके से उठाने के लिए मार्कफेड और खाद्य विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान तेज कर दिया है। इस बार विशेष बात यह है कि जीरो वेस्टेज यानी बिना किसी नुकसान के धान उठाव सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया गया है। उम्मीद है कि इस साल खरीदी केंद्रों से पूरे धान का उठाव 25 अप्रैल से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इस साल भी धान की खरीदी जीरो वेस्टेज…
नई दिल्ली। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के फैसले से अब बिहार में सत्ता की बागडोर किसे सौंपी जाएगी, इसे लेकर नामों की चर्चाएं भी तेज हैं और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इसमें सबसे आगे बताए जा रहे हैं। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब विधायक दल की बैठक होगी और CM के नाम का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। अगर संपत्ति की बात करें, तो बीते दिनों राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा…
अग्नि सुरक्षा सप्ताह पर निकाली जागरूकता रैली खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर की अनुमति से महानिदेशक निदेशक एवं डीआईजी नगर सेना मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार आज मंगलवार काे नगर सेना कार्यालय के तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में फायर कर्मचारी, एसडीआरएफ एवं नगर सैनिकों सहित कुल 238 जवानों ने हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत लालबाग मैदान से हुई, जो कोतवाली चौक, महावीर चौक, संजय मार्केट, चांदनी चौक, वीर सावरकर चौक, जमाल मिल चौक और एयरपोर्ट चौक से होते हुए फायर स्टेशन तक लगभग 3 किलोमीटर पैदल मार्च…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ का मरकाबेड़ा गांव कभी नक्सल गतिविधियों के लिए चर्चित था, अब बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। बस्तर में शांति और विकास के विस्तार के साथ अब शिक्षा की किरण भी दुर्गम इलाकों तक पहुंच रही है। कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में पहली बार प्राथमिक शाला शुरू की गई है। ग्राम पंचायत गोमे अंतर्गत आने वाला मरकाबेड़ा लंबे समय तक विकास से अछूता रहा। यहां के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर-दराज के गांवों तक जाना पड़ता था, जिससे अधिकांश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की सिटी काेतवली पुलिस ने टेंट कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुए बताया कि पूछताछ में संदेही आरोपी सुरेश देवांगन ने कबूल किया कि उसने सोने की अंगूठी और नगद के लालच मे टेंट कारोबारी सुरेश चौहान को घर बुलाकर लोहे के खलबट्टे के मूसल से सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को स्कूटी में ले जाकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत के पास मिट्टी के ढेर में दबा दिया। पुलिस ने आराेपी सुरेश देवांगन की निशानदेही पर शव, 2 सोने की अंगूठियां, 1000 रुपए नगद और…
सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक रोहित साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके उत्थान के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एकजुटता का आह्वान: मुख्यमंत्री साय ने सांसदों, विधायकों और महिला संगठनों को लिखा पत्र खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों, विधानसभा सदस्यों तथा महिला संगठनों को पत्र लिखकर सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने 16 अप्रैल 2026 को संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रस्तावित चर्चा को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण और निर्णायक क्षण बताते हुए कहा है कि यह मातृशक्ति को लोकतांत्रिक संस्थाओं में समुचित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर जिले में फिर एक बार चोरों ने मंदिर को अपना निशाना बनाया है। ग्राम पंचायत नन्हेसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार रात चोरी की घटना हुई है। मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग को ही चोर उखाड़ कर अपने साथ ले गए। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। पहले भी चोरों ने शिवलिंग को किया था खंडित जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2022 में भी नन्हेसर शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी की घटना हो चुकी है। उस मामले में भी स्थानीय लाेगाें ने घटना की जानकारी सन्ना पुलिस काे दी…
मंगलवार की सुबह मंदिरों में घंटियां गूंजती हैं और बजरंगबली के जयकारे लगते हैं, तब एक सवाल अक्सर भक्तों के मन में उठता है कि हनुमान जी की गदा का नाम क्या है, उसे किसने दिया था और वह किस धातु की मानी जाती है। बचपन से लेकर बड़े होने तक हम उनकी मूर्ति या चित्र में विशाल गदा देखते हैं, लेकिन इसके पीछे की कथा पर कम ही ध्यान जाता है। धार्मिक ग्रंथों और लोकमान्यताओं में इस गदा से जुड़े कई प्रसंग मिलते हैं, जो इसे केवल अस्त्र नहीं बल्कि दिव्य शक्ति का प्रतीक बनाते हैं। मान्यता है कि…
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच सोमवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 6 विकेट पर 216 रन बनाए थे। आरआर 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई और 57 रन के बड़े अंतर से हार गई। सीजन के अपने पांचवें मैच में आरआर की यह पहली हार थी, जबकि एसआरएच की पांचवें मैच में यह दूसरी जीत थी। एसआरएच-आरआर मैच के बाद अंकतालिका और ऑरेंज कैप, पर्पल कैप में हुए बदलावों पर एक नजर डालते हैं। राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों…

