नई दिल्ली। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के फैसले से अब बिहार में सत्ता की बागडोर किसे सौंपी जाएगी, इसे लेकर नामों की चर्चाएं भी तेज हैं और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इसमें सबसे आगे बताए जा रहे हैं।
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब विधायक दल की बैठक होगी और CM के नाम का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। अगर संपत्ति की बात करें, तो बीते दिनों राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था और इसमें Nitish Kumar Networth 1.66 करोड़ रुपये बताई गई थी।
नीतीश कुमार के शपथ पत्र को देखें, तो उन्होंने इसमें अपनी संपत्ति का खुलासा करते हुए बताया था कि उनके पास सिर्फ 20,552 रुपये कैश हैं। इसके अलावा उनकी चल संपत्तियों की कुल वैल्यू 17.91 लाख रुपये बताई गई है।
नीतीश कुमार ने बताया कि उनके पास ज्वेलरी के तौर पर एक 20 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी है। इसके अलावा एक मोती जड़ित चादी की अंगूठी है। इनकी कुल कीमत करीब 2.37 लाख रुपये बताई गई है। नीतीश कुमार के नाम पर एक कार है, जो फोर्ड कंपनी की इकोस्पोर्ट्स है। इस कार को उन्होंने 2015 में खरीदा था और इसकी कीमत 11.32 लाख रुपये बताई गई है।
अचल संपत्तियों पर गौर करें, तो शपथ पत्र के मुताबिक नीतीश कुमार के पास दिल्ली के द्वारका में संसद कोऑपरेटिव का एक फ्लैट है, जिसे उन्होंने साल 2004 में महज 13.78 लाख रुपये का खरीदा था और इसका एरिया करीब 1000 स्क्वॉयर फीट है। इसकी वर्तमान कीमत करीब 1.48 करोड़ रुपये बताई गई है।
बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नया सीएम (Bihar New CM) कौन होगा, इसे लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो ये ऐसा पहली बार होगा कि बिहार की सत्ता बीजेपी के हाथ में होगी। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता सम्राट चौधरी बिहार की तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह
- महासमुंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत ₹4.56 करोड़ का गांजा जब्त
- अवैध शराब पर रेड के दौरान आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक घायल; वर्दी फाड़ी


