खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संपत्तिकर पर विशेष छूट की घोषणा की है। निगम प्रशासन ने एकमुश्त भुगतान करने वाले करदाताओं को 6.25 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 1 अप्रैल 2026से 31 मई 2026 तक लागू रहेगी।
निगम आयुक्त प्रवीर वर्मा ने बताया कि नगर निगम निगम अधिनियम 1956 की धारा 137 के तहत लिए गए इस फैसले का उद्देश्य नागरिकों को समय पर कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है। निगम प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल कर संग्रह बढ़ेगा, बल्कि नागरिकों को आर्थिक राहत भी मिलेगी। जो नागरिक निर्धारित समयावधि के भीतर अपने संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करेंगे, उन्हें कुल कर राशि पर 6.25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। नगर निगम द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को अपने संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करना होगा। यह छूट केवल एकमुश्त भुगतान पर ही लागू होगी। यदि कोई करदाता आंशिक भुगतान करता है, तो उसे इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा के भीतर पूरा भुगतान कर अधिकतम लाभ लें।
Trending
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त


